जयपुर में BJP ने 145 और कांग्रेस ने 17 प्रत्याशी उतारे, जानिए किस वार्ड से किसे मिला टिकट
जयपुर में BJP ने 145 और कांग्रेस ने 17 प्रत्याशी उतारे, जानिए किस वार्ड से किसे मिला टिकट निवर्तमान मेयर कुसुम यादव को टिकट नहीं मिलने को बीजेपी के अहम फैसलों में माना जा रहा है। पार्टी ने उनके स्थान पर सुनील कोठारी पर भ…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर में BJP ने 145 और कांग्रेस ने 17 प्रत्याशी उतारे, जानिए किस वार्ड से किसे मिला टिकट
निवर्तमान मेयर कुसुम यादव को टिकट नहीं मिलने को बीजेपी के अहम फैसलों में माना जा रहा है। पार्टी ने उनके स्थान पर सुनील कोठारी पर भरोसा जताया है। कोठारी पार्टी संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं और प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में से 145 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जबकि 5 वार्डों में अभी नामों पर विचार किया जा रहा है। सूची जारी होते ही जयपुर के राजनीतिक गलियारों में टिकट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के 17 वार्डों से अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
बीजेपी की सूची में कई चर्चित और नए चेहरों को जगह मिली है। सीएम के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा को वार्ड नंबर 87 से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं, जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड नंबर 110 से टिकट दिया गया है। पार्टी ने निवर्तमान मेयर कुसुम यादव को इस बार टिकट नहीं दिया। उनकी जगह बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
कुसुम यादव की जगह सुनील कोठारी को टिकट
निवर्तमान मेयर कुसुम यादव को टिकट नहीं मिलने को बीजेपी के अहम फैसलों में माना जा रहा है। पार्टी ने उनके स्थान पर सुनील कोठारी पर भरोसा जताया है। कोठारी पार्टी संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं और प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। ऐसे में वार्ड 112 का मुकाबला खासा दिलचस्प रहने की संभावना है।
इसी तरह पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल की वापसी ने भी चुनावी समीकरणों को चर्चा में ला दिया है। उन्हें वार्ड 110 से प्रत्याशी बनाया गया है। बीजेपी की सूची में संगठन से जुड़े नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।
23 साल की शालू मीणा को भी टिकट
बीजेपी ने इस बार युवा चेहरों पर भी दांव लगाया है। वार्ड नंबर 150 से 23 वर्षीय शालू मीणा को प्रत्याशी बनाया गया है। शालू को पार्टी ने पहली बार चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम लोगों को साथ लेकर वार्ड का विकास करना होगी।
शालू ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उनके स्वर्गीय पिता ने पार्टी के लिए काफी काम किया था। उनके योगदान और पार्टी के प्रति परिवार की सक्रियता के चलते उन्हें टिकट मिल सका है। 23 साल की उम्र में टिकट मिलने के बाद शालू जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी के युवा चेहरों में शामिल हो गई हैं।
वार्ड 76 में टिकट को लेकर गफलत
बीजेपी की सूची जारी होने के बाद वार्ड नंबर 76 में प्रत्याशी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। पार्टी ने पहले पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट का नाम प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया था। हालांकि, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने कुलदीप मिश्रा को पार्टी का अधिकृत सिंबल दे दिया।
इसके बाद कुलदीप मिश्रा ने वार्ड 76 से बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भी दाखिल कर दिया। इससे पार्टी के भीतर ही प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।
मामले में विधायक कालीचरण सराफ ने सफाई देते हुए कहा कि पार्टी ने पहले कुलदीप मिश्रा का नाम तय किया था, लेकिन बाद में प्रत्याशी बदल दिया गया। प्रत्याशी बदलने से पहले ही उन्होंने कुलदीप मिश्रा को पार्टी का सिंबल दे दिया था। ऐसे में अब वार्ड 76 का टिकट मामला बीजेपी के लिए पेचीदा हो गया है।
कांग्रेस ने भी 17 वार्डों में प्रत्याशी उतारे
बीजेपी के 145 प्रत्याशियों की सूची के साथ ही कांग्रेस ने भी जयपुर में अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस ने आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के 17 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। दोनों प्रमुख दलों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब जयपुर नगर निगम चुनाव में मुकाबला और स्पष्ट होने लगा है।
बीजेपी की ओर से अभी 5 वार्डों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। इन वार्डों में पार्टी स्तर पर मंथन जारी है। माना जा रहा है कि शेष नामों को लेकर स्थानीय समीकरण, दावेदारों की स्थिति और संगठन की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम फैसला किया जाएगा।
जयपुर में नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद अब चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। टिकट कटने और नए चेहरों को मौका मिलने से कई वार्डों में स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। खासकर पूर्व मेयर, निवर्तमान मेयर, संगठन के पदाधिकारियों और युवा चेहरों को टिकट दिए जाने के बाद बीजेपी की रणनीति को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


