जयपुर मेयर चुनाव: BJP से सुनील कोठारी, कांग्रेस से सुनीता महावर ने किया नामांकन
जयपुर मेयर चुनाव: BJP से सुनील कोठारी, कांग्रेस से सुनीता महावर ने किया नामांकन जयपुर में मेयर पद के लिए नामांकन की समय सीमा खत्म होने के बाद बीजेपी की तरफ से पूर्व शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी ने नामांकन दाखिल किया है. इस म…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर मेयर चुनाव: BJP से सुनील कोठारी, कांग्रेस से सुनीता महावर ने किया नामांकन
जयपुर में मेयर पद के लिए नामांकन की समय सीमा खत्म होने के बाद बीजेपी की तरफ से पूर्व शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी ने नामांकन दाखिल किया है. इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निगम परिसर में मौजूद थे.
पिंक सिटी जयपुर में मेयर पद के लिए नामांकन की समय सीमा खत्म हो गई है. बीजेपी की तरफ से पूर्व शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी ने नामांकन दाखिल किया है. प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, सांसद मंजू शर्मा, पार्टी विधायक बालमुकुंद आचार्य और कालीचरण सराफ की मौजूदगी में उन्होंने पर्चा भरा. इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक नगर निगम परिसर में मौजूद थे.
वहीं, कांग्रेस पार्टी की तरफ से वरिष्ठ पार्षद सुनीता महावर ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया. सुनीता महावर चार बार की पार्षद हैं. हालांकि कांग्रेस की तरफ से सुनीता मेठी और दशरथ अटल ने भी पर्चा भरा है, लेकिन पार्टी द्वारा सुनीता महावर को अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर उन्हें सिंबल दिए जाने के बाद बाकी दोनों का नामांकन खुद ही खारिज हो जाएगा.
सुनील कोठारी ने निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन का किया दावा
बीजेपी के सुनील कोठारी वार्ड 112 से पार्षद हैं और वह 906 वोटों से चुनाव जीते थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सुनीता महावर वार्ड 118 से 676 वोटों से चुनाव जीती थीं. मेयर पद के लिए 25 सितंबर को वोटिंग होगी और मतदान के तुरंत बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे. बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. हालांकि नगर निगम में बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत है.
150 वार्डों वाले नगर निगम में बीजेपी के 78, कांग्रेस के 57 और 14 निर्दलीय पार्षद हैं. इसके अलावा सांसद असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी की भी एक महिला उम्मीदवार पार्षद चुनी गई है. नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के मेयर उम्मीदवार सुनील कोठारी ने बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन का दावा किया है. उन्होंने खुद को टिकट दिए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे.
कोटा: गणेश पंडाल में तलवार लेकर पहुंचा युवक, जेवरात उतारने की दी धमकी
'कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ दिखावे के लिए अपना उम्मीदवार उतारा'
बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ दिखावे के लिए अपना उम्मीदवार उतारा है और कांग्रेस के सारे पार्षद भी उसके प्रत्याशी को वोट नहीं करेंगे. दूसरी तरफ कांग्रेस की उम्मीदवार सुनीता महावर का कहना है कि मेयर के चुनाव में पार्षद अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगे और बहुमत नहीं होने के बावजूद वह जरूर जीतेंगी.
कांग्रेस विधायक रफीक खान का कहना है कि जयपुर शहर में कांग्रेस को बीजेपी से ज्यादा वोट मिले हैं और इसी तरह मेयर के चुनाव में भी कांग्रेस को ज्यादा वोट मिलेंगे. मेयर पद के लिए चुनाव 25 सितंबर को होगा और मतदान के तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे. मौजूदा हालात में बीजेपी का मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


