CM ईमानदार तो ना करें बाड़ाबंदी' राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले गहलोत- पायलट ने की BJP की घेराबंदी
जयपुर में कांग्रेस बैठक के दौरान अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने एकजुटता दिखाते हुए आगामी पंचायत चुनावों में जीत का दावा किया। गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा को बाड़ाबंदी बैन करने की चुनौती दी, वहीं पायलट ने आरोप लगाया कि निकाय…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर में कांग्रेस बैठक के दौरान अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने एकजुटता दिखाते हुए आगामी पंचायत चुनावों में जीत का दावा किया। गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा को बाड़ाबंदी बैन करने की चुनौती दी, वहीं पायलट ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में सरकारी दुरुपयोग के बावजूद बीजेपी की नैतिक हार हुई है।
जयपुर: राजधानी जयपुर में आयोजित कांग्रेस की बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने एकजुटता का बड़ा संदेश देते हुए आगामी पंचायत राज चुनावों में प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोला।
अशोक गहलोत बोले - कांग्रेस पूरी तरह एकजुट
इस दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और अगली बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। यहां पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा, 'मुझे एक बात कहनी है। आप हमेशा पूछते हो कि कांग्रेस में एकता नहीं है। आज आपने देख लिया, सब एक हैं, एकजुट हैं, और अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी, कोई रोक नहीं सकता।' उन्होंने कहा, 'अगली बार कोई नहीं पूछेगा कि कांग्रेस में एकता नहीं है, यह पूरी एकता आपके सामने खड़ी है।'
भजनलाल शर्मा में ईमानदारी है, तो पंचायत चुनाव में ना करें बाड़ाबंदी: गहलोत
राज्य में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए गहलोत ने आरोप लगाया, 'इन चुनावों में जो गुंडागर्दी हुई, वह आजादी के बाद राजस्थान में पहली बार देखने को मिली है। कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को कैंपों से उठाकर ले जाया गया।' उन्होंने कहा, 'अगर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा में ईमानदारी है, तो आगामी पंचायत चुनावों में उन्हें बाड़ाबंदी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देना चाहिए। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे।'
सिर्फ 0.94 प्रतिशत का रहा अंतर: अशोक गहलोत
गहलोत ने कहा कि भाजपा देश को यह जताना चाहती है कि मुख्यमंत्री शर्मा मजबूत हो गए हैं जबकि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के वोट प्रतिशत में सिर्फ 0.94 प्रतिशत का अंतर रहा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में सत्ताधारी दल को स्वाभाविक रूप से ज्यादा वोट मिलते हैं, इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है।
सचिन पायलट का पंचायत चुनाव में जीत का दावा
इसी तरह सचिन पायलट ने भी जमकर बीजेपी को घेरा। पायलट ने कहा, 'आने वाले पंचायत चुनाव हैं में इस बार प्रचंड बहुमत लेकर हम लोग रिकॉर्ड बनाएंगे।' उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमेशा से ही ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है। उन्होंने आगे कहा, 'बैठक में आज पूरी पार्टी ने निर्णय किया है मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कैंपेन भी होगा अच्छे टिकट भी लोगों को देंगे। साफ छवि के नौजवान लोगों को मौका भी देने की बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने की है हम सब मिलकर अच्छे परिणाम लाएंगे।'
सचिन पायलट ने निकाय चुनाव में पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाया
इसके साथ ही पायलट ने हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप भी राज्य सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा, 'मुझे कहने में कोईसंकोच नहीं है कि नगर निकाय के चुनाव में भाजपा जीत के भी हार गई और हम हारे हुए भी जीते हैं क्योंकि हमारा वोट ज्यादा है।'
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

गहलोत से बोले पायलट- सबके इंचार्ज आप: राजस्थान-पंजाब क्या फर्क पड़ता है; पूर्व सीएम ने कहा- हम तो परमानेंट इंचार्ज - Jaipur News

उदयपुर के जंगलों में 'ऑपरेशन शंकर'! 11.76 करोड़ का 7500 से ज्याादा गांजे के पौधे देख NCB भी दंग, किया नष्ट

उच्च स्तरीय आश्वासन के बाद नरेश मीना का जयपुर कूच स्थगित, हाईवे जाम के बीच बदला रुख


