होम›राजनीति›जयपुर जिले की दूदू विधानसभा में बिछेगा सड़कों का जाल, भजनलाल सरकार खर्च करेगी 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि
राजनीति

जयपुर जिले की दूदू विधानसभा में बिछेगा सड़कों का जाल, भजनलाल सरकार खर्च करेगी 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि

Jaipur News: जयपुर जिले की दूदू विधानसभा में आने वाले दिनों में आपको सड़कों का जाल बीछा हुआ दिखाई देगा। भजनलाल सरकार इस विधानसभा में सड़कों और पुलिया के निर्माण में लगभग 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च करेगी। हाल ही…

jaipurtimes.org के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 07:04 pm बजे
जयपुर जिले की दूदू विधानसभा में बिछेगा सड़कों का जाल, भजनलाल सरकार खर्च करेगी 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि

सौजन्य से:- jaipurtimes.org

Jaipur News: जयपुर जिले की दूदू विधानसभा में आने वाले दिनों में आपको सड़कों का जाल बीछा हुआ दिखाई देगा। भजनलाल सरकार इस विधानसभा में सड़कों और पुलिया के निर्माण में लगभग 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च करेगी। हाल ही में दूदू विधानसभा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि भजनलाल सरकार द्वारा दूदू विधानसभा की ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने और लोगों को सफल को आसान बनाने के लिए 282.42 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण के लिए कार्यकाल के दौरान 316.18 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की परियोजना के तहत चल रहे सड़कों के निर्माण के कार्य पूर्ण होने के बाद दूध विधानसभा में नई सड़कों का जाल बिछा हुआ दिखाई देगा।

ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

जयपुर जिले की दूदू विधानसभा में सरकार द्वारा बनाई जा रही नई सड़कों से लोगों का सफर तो आसान होगा ही होगा साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी शहरों से मजबूत हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दूदू विधानसभा में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से अटल प्रगति पथ और बिचून-बासड़ा सड़क का नवीनीकरण के नवीनीकरण और रामलाल धाबाई से ग्राम पंचायत भवन की सड़क का शिलान्यास किया।

इसके अलावा उन्होंने 37.50 किलोमीटर लंबे हरसोली-रामनगर सड़क और मम्माणा-जड़ावता मार्ग पर पुलिया निर्माण व सुपूरा-पन्नाधाय जेडीए कॉलोनी वाया नोलखों की ढाणी सड़क जैसे अहम प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा सड़कों पर करोड़ों रुपए खर्च करने के पीछे मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों के जीवन को आसान बनाना है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें