राजस्थान नगर निकाय में Gen-z की एंट्री, 21 साल के फैज हसन ने दर्ज की शानदार जीत
राजस्थान नगर निकाय में Gen-z की एंट्री, 21 साल के फैज हसन ने दर्ज की शानदार जीत जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों पर फिलहाल गिनती जारी है। बता दें कि, इस चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी की तुलना में ज्यादा युवा यानी Gen Z उ…

सौजन्य से:- livehindustan.com
राजस्थान नगर निकाय में Gen-z की एंट्री, 21 साल के फैज हसन ने दर्ज की शानदार जीत
जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों पर फिलहाल गिनती जारी है। बता दें कि, इस चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी की तुलना में ज्यादा युवा यानी Gen Z उम्मीदवारों को टिकट दिया था। बीजेपी ने 21 से 29 साल की उम्र के 6 युवा उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।
राजस्थान की राजनीति में Gen-z की एंट्री होती नजर आ रही है। राजस्थान नगर निकाय चुनावों में कई Gen-z उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी। वहीं अब नतीजों में उन्हें कुछ उम्मीदवारों को जीत का स्वाद चखने का मौका मिलता नजर आ रहा है। कांग्रेस के 21 साल के उम्मीदवार फैज हसन ने निकाय चुनाव में जीत हासिल कर ली है। फैज हसन ने जयपुर के वार्ड 71 से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 5,426 वोट मिले।
नगर निकाय में Gen-Z की एंट्री
फैज हसन ने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद सलीम को हराया। सलीम को 5,256 वोट मिले। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार निशा गौर तीसरे स्थान पर रहीं। बता दें कि, जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्ड हैं। अब तक बीजेपी ने 40 सीटों , कांग्रेस ने 33 सीटों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। वार्ड 112 से जीतने वाले बीजेपी के प्रमुख उम्मीदवार सुनील कोठारी को मेयर पद का संभावित दावेदार माना जा रहा है।
कांग्रेस और बीजेपी ने उतारे थे Gen-Z उम्मीदवार
जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों पर फिलहाल गिनती जारी है। बता दें कि, इस चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी की तुलना में ज्यादा युवा यानी Gen Z उम्मीदवारों को टिकट दिया था। बीजेपी ने 21 से 29 साल की उम्र के 6 युवा उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इनमें वार्ड 10 से 21 साल की पलक यादव, वार्ड 119 से 22 साल के यश राणावत और वार्ड 150 से 23 साल की शालू मीणा शामिल हैं। इसके अलावा निधि जैन, सूरज गोड़ीवाल और अजय टेपन को भी टिकट दिया गया है। इन तीनों की उम्र 29 साल है।
वहीं, कांग्रेस ने 21 से 29 साल की उम्र के 12 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा। कांग्रेस के सबसे कम उम्र के उम्मीदवार वार्ड 71 से 21 साल के फैज हसन हैं। कांग्रेस के अन्य युवा उम्मीदवारों में मानवेंद्र सिंह (22), सुमन भाटी (22), हर्षिता जैन (23), श्रुति भारद्वाज (26), मोहम्मद सोहेल मंसूरी (27), वंदिता शर्मा (27), नवरतन शर्मा (28), संजय बरोदिया (28), आशा सैनी (28), धनराज सैनी (29) और सलमान मंसूरी (29) शामिल हैं।
नतीजों में है ऐसा हाल
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा रुझानों में राज्य के 10 नगर निगमों में दिलचस्प स्थिति बनती दिख रही है। 5 नगर निगमों में बीजेपी आगे चल रही है, जबकि 3 नगर निगमों में कांग्रेस को बढ़त हासिल है। वहीं 1 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा है और 1 नगर निगम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टाई यानी बराबर का मुकाबला देखने को मिल रहा है। बता दें कि, राज्य निर्वाचन आयोग ने 309 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) के लिए दो चरणों में निकाय चुनाव कराए थे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


