Jaipur New Mayor: कौन हैं सुनील कोठारी? जयपुर में बनेंगे बीजेपी के नए मेयर
Sunil Kothari jaipur New mayor: जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल करने के बाद अब मेयर के पद पर सस्पेंस खत्म कर दिया है। पार्टी ने सुनील कोठारी को मेयर प्रत्याशी और भवानी सिंह राजावत को डिप्टी मेयर प्रत्याशी…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Sunil Kothari jaipur New mayor: जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल करने के बाद अब मेयर के पद पर सस्पेंस खत्म कर दिया है। पार्टी ने सुनील कोठारी को मेयर प्रत्याशी और भवानी सिंह राजावत को डिप्टी मेयर प्रत्याशी चुना है। NBT पर आगे जानिए कौन हैं जयपुर के नए मेयर सुनील कोठारी।
जयपुर: जयपुर नगर निगम के नए महापौर के ताजपोशी की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए परकोटा क्षेत्र के वार्ड नंबर 112 से नवनिर्वाचित पार्षद सुनील कोठारी को मेयर पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। वहीं, उप महापौर (डिप्टी मेयर) पद के लिए भवानी सिंह राजावत के नाम पर पार्टी ने भरोसा जताया है। सुनील कोठारी शनिवार दोपहर 2 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
कौन हैं सुनील कोठारी?
सुनील कोठारी जयपुर के जाने-माने ज्वेलर व्यवसायी हैं और लंबे समय से भाजपा संगठन में निष्ठापूर्वक सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। कोठारी पूर्व में भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष, पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव तथा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शर्मा को 905 वोटों से हराया
हाल ही में संपन्न नगर निगम चुनाव में पार्टी ने निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट काटकर परकोटा क्षेत्र के वार्ड नंबर 112 से सुनील कोठारी को मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष शर्मा को 905 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। संगठन में लंबे अनुभव, जमीनी पकड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के करीबी माने जाने के कारण सुनील कोठारी का नाम महापौर पद की रेस में सबसे आगे रहा और अंततः पार्टी ने उनके नाम पर अपनी मुहर लगा दी।
25 सितंबर को होगा महापौर चुनाव, जानिए पूरा शेड्यूल
जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं, जिनमें से भाजपा के पास 78, कांग्रेस के पास 57 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं। आंकड़े पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में हैं, जिससे सुनील कोठारी का मेयर बनना तय माना जा रहा है। रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार की ओर से जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार-
नामांकन जमा करना: 19 सितंबर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नगर निगम मुख्यालय (लालकोठी) स्थित कमरा नंबर 204 (ईसी हॉल) में।
नामांकन जांच: 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक।
नाम वापसी: 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे से पहले।
महापौर मतदान व मतगणना: 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्वाचित पार्षदों की विशेष बैठक में मतदान होगा और उसी दिन परिणाम जारी किए जाएंगे।
उप महापौर चुनाव: 26 सितंबर को डिप्टी मेयर (भवानी सिंह राजावत) का चुनाव कराया जाएगा।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


