जयपुर शहर में समस्याओं का अंबार: मानसरोवर में दो महीने से पेयजल किल्लत, मीनावाला सिरसी रोड पर भरा गंदा पानी, जगतपुरा में टूटा सीवर चैंबर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Issues | Mansarovar Water Crisis & Sewer Problems Resolved जयपुर शहर में समस्याओं का अंबार:मानसरोवर में दो महीने से पेयजल किल्लत, मीनावाला सिरसी रोड पर भरा गंदा पा…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civic Issues | Mansarovar Water Crisis & Sewer Problems Resolved
जयपुर शहर में समस्याओं का अंबार:मानसरोवर में दो महीने से पेयजल किल्लत, मीनावाला सिरसी रोड पर भरा गंदा पानी, जगतपुरा में टूटा सीवर चैंबर
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर की जनसमस्याओं और उनके समाधान के लिए 'भास्कर समाधान' एक प्रभावी मंच साबित हो रहा है। शहर के कई इलाकों—जैसे पांच्यावाला, जगतपुरा, बंदरी का नासिक और मानसरोवर के निवासी जलभराव, टूटे सीवर चैंबर, कचरे के ढेर और पेयजल संकट जैसी मूलभूत समस्याओं से परेशान हैं।
हालांकि, जहां एक ओर समस्याओं का अंबार है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन का त्वरित एक्शन भी दिख रहा है। प्रताप नगर के कमला देवी अस्पताल में फैली गंदगी की शिकायत पर एक ही दिन में सफाई करा दी गई, वहीं विनायकपुरी में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करवा दिया गया। इस तत्परता के लिए विभाग की XEN निधि जैन को 'स्टार ऑफिसर' के रूप में सराहा गया है।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी जयपुर शहर के पांच्यावाला क्षेत्र की शेखावत कॉलोनी से कुमारसेन जघीना ने सीवर लाइन और ड्रेनेज की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मीनावाला सिरसी रोड पर गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
बीच सड़क पर सीवर का चैंबर बना खतरा जगतपुरा निवासी संजय जैन ने 'भास्कर समाधान' पर टूटे सीवर चैंबर की समस्या बताई है। संजय ने लिखा कि जगतपुरा रेलवे फाटक और CBI फाटक के बीच में सड़क पर सीवर का चैंबर खतरा बना हुआ है। लोग उससे टकराकर घायल हो सकते हैं।
रोड पर पांच-छह दिनों से पड़ा कचरे का ढेर जयपुर शहर के वार्ड नं 28 बंदरी का नासिक निवासी समीर खान ने कचरे की समस्या पोस्ट की है। समीर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पिछले पांच-छह दिनों से कचरे का ढेर रोड पर पड़ा है। इसी के साथ बताया कि सीवर का पानी भी रोड पर बह रहा है।
कई दिनों से टैंकर मंगवाकर काम चला रहे लोग मानसरोवर के रहने वाले शिव विजय ने पानी की गंभीर समस्या के बारे में पोस्ट कर बताया है। उन्होंने लिखा कि एक-दो महीने से पानी नहीं आ रहा है। लोगों को टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। इस मामले में उनका ये भी कहना है कि JEN के पास जाने पर मोटर खराब होना कारण बताया जाता है। इस इलाके के लोग काफी परेशान हो रहे हैं।
एक ही दिन में प्रशासन ने की कार्रवाई शहर के प्रताप नगर के सेक्टर 6 के रहने वाले कैलाश कुमार ने एक दिन पहले दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की थी। मामले में उन्होंने लिखा था कि कमला देवी गवर्नमेंट हॉस्पिटल में काफी गंदगी हो रही थी। समस्या पोस्ट होने के अगले ही दिन प्रशासन ने एक्शन लिया और साफ-सफाई करवा दी है।
बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान जयपुर शहर के विनायकपुरी के वंदे मातरम रोड से बंद रोड लाइट के बारे में समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट हुई थी। क्षेत्रवासी सोहन लाल ने कुछ दिनों पहले लिखा था कि रोड लाइटें बंद रहने से पूरी रोड पर सन्नाटा रहता था। राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने के बाद XEN ने कार्रवाई की और समाधान करवा दिया है।
XEN निधि जैन बनीं 'स्टार ऑफिसर' जयपुर शहर के विनायकपुरी निवासी सोहन लाल ने बंद रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लाइटें ठीक कर समाधान करने की मांग की थी, जिसपर विभाग की XEN निधि जैन ने मौके पर टीम भेजकर समाधान करवा दिया है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


