न्यू इंद्रपुरी में कचरे के ढेर से बढ़ी आफत: आवारा मवेशियों का जमावड़ा और गंदगी, हरमाड़ा में सीवर चोक, सड़क पर बहते गंदे और बदबूदार पानी से खतरा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Harmada Jaipur Sewer Overflow & Stray Cattle Menace | Public Health Risk न्यू इंद्रपुरी में कचरे के ढेर से बढ़ी आफत:आवारा मवेशियों का जमावड़ा और गंदगी, हरमाड़ा में सीवर चोक, सड…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Harmada Jaipur Sewer Overflow & Stray Cattle Menace | Public Health Risk
न्यू इंद्रपुरी में कचरे के ढेर से बढ़ी आफत:आवारा मवेशियों का जमावड़ा और गंदगी, हरमाड़ा में सीवर चोक, सड़क पर बहते गंदे और बदबूदार पानी से खतरा
- कॉपी लिंक
जब प्रशासनिक लापरवाही जनता की परेशानियां बढ़ाती है, तब 'भास्कर समाधान' आम नागरिकों की बुलंद आवाज बनकर उभरता है। जयपुर के अलग-अलग कोनों से आई तस्वीरें शहर के दो अलग-अलग सच बयां कर रही हैं—एक तरफ सड़कों पर बहता बदबूदार सीवर का पानी, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें और कचरे के ढेरों पर मंडराते आवारा जानवर लोगों की रातों की नींद उड़ा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर, जनता के इस मंच की ताकत से व्यवस्था में बदलाव भी नजर आ रहा है। शिकायत पोस्ट होते ही विभाग और जागरूक जनप्रतिनिधि हरकत में आए, जिससे झोटवाड़ा और बजाज नगर में समस्याओं का तुरंत निस्तारण हुआ।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
कचरे के आस-पास जानवरों का जमावड़ा जयपुर के ब्रह्मपुरी की न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी से रामबाबू गुप्ता ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर कचरे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी समस्या में लिखा कि कॉलोनी में कचरे का ढेर लगा हुआ है। कचरे के कारण जानवरों का भी आतंक रहता है।
सड़क पर बह रहा सीवर का पानी हरमाड़ा की उन्नति विहार कॉलोनी से सीवर लाइन चोक की समस्या पोस्ट हुई है। क्षेत्रवासी चंदन सिंह ने लिखा कि गंदा पानी रोड पर बह रहा है, जिससे बदबू भी आ रही है। उन्होंने सीवर लाइन को साफ करने और दुरुस्त करने की मांग की है।
घर के पास लगे बिजली के खंबे पर लाइट नहीं झोटवाड़ा के कृष्णा विहार सूरज नगर से स्ट्रीट लाइट की समस्या खुशबू पंजाबी ने बताई है। खुशबू ने पोस्ट किया कि उनके घर के पास लगे बिजली के खंबे पर लाइट नहीं है। लाइट खराब होने से गली में हर दिन अंधेरा रह रहा है।
आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने से परेशान लोग सुमेल क्षेत्र के केशव नगर निवासी चंद्र प्रकाश सोनी ने सड़क पर जलभराव के बारे में समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सीवर का काम किया जाना चाहिए, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। यहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी आ रही है।
झोटवाड़ा में साफ हुआ कचरे का ढेर झोटवाड़ा के शिल्प कॉलोनी के रहने वाले मुकेश ने 'भास्कर समाधान' पर कुछ समय पहले कचरे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि खाली प्लॉट के पास कचरे के ढेर लगे हुए थे। लोगों को मक्खी-मच्छर के कारण भी परेशानी हो रही थी। राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है।
कॉलोनी में नाली ओवरफ्लो की समस्या का समाधान बजाज नगर निवासी राकेश यादव ने भी अपनी समस्या दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। जिसमें लिखा कि कॉलोनी में नाली ओवरफ्लो हो रही थी और सीवर का पानी भी दुकान के बाहर तक आने लगा था। इस मामले में पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने साफ-सफाई करवाकर समाधान कर दिया है।
नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार' जयपुर के बजाज नगर से सीवर लाइन ओवरफ्लो और नाली की समस्या सामने आ रही थी। जिसमें क्षेत्रवासी राकेश यादव ने पोस्ट में लिखा था कि नाली ओवरफ्लो होने पर गंदगी दुकान ने बाहर जमा हो गई थी। समस्या के सामने आने पर पूर्व पार्षद नीरज अग्रवाल ने एक्शन लिया और समाधान करवा दिया है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
1.जयपुर की सड़क पर गड्ढे, जर्जर छज्जा और डंपिंग यार्ड:जनता ने उठाई आवाज, प्रशासन हुआ सतर्क
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बिजली कर्मचारियों को सरकारी पैसे का गलत उपयोग पड़ेगा भारी: RGHS में गलत कैटेगरी चुनकर इलाज कराया तो होगी रिकवरी, जयपुर डिस्कॉम ने दिए कार्रवाई के आदेश - Jaipur News

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र से पहले दिल्ली में अमित शाह से मिले सीएम भजनलाल | ???????? ???????? ?? ?????? ???? ?? ???? ?????? ??? ???? ??? ?? ???? ???? ??????

जयपुर शहर में समस्याओं का अंबार: मानसरोवर में दो महीने से पेयजल किल्लत, मीनावाला सिरसी रोड पर भरा गंदा पानी, जगतपुरा में टूटा सीवर चैंबर - Jaipur News


