गणपति विहार और जयपुर बाईपास पर कार्रवाई: नाली की समस्याओं पर लिया एक्शन, प्रताप नगर और अपेक्स सर्किल पर सड़क जलमग्न - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Drainage Issues Action | Pratap Nagar Apex Circle Waterlogging गणपति विहार और जयपुर बाईपास पर कार्रवाई:नाली की समस्याओं पर लिया एक्शन, प्रताप नगर और अपेक्स सर्किल पर सड़…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Drainage Issues Action | Pratap Nagar Apex Circle Waterlogging
गणपति विहार और जयपुर बाईपास पर कार्रवाई:नाली की समस्याओं पर लिया एक्शन, प्रताप नगर और अपेक्स सर्किल पर सड़क जलमग्न
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर में दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' की मदद से हर दिन कई समस्याओं पर काम किया जा रहा है। हाल ही में जयपुर बाईपास और परकोटे में नाली से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। इसके अलावा भी शहर में हर रोज कई समस्याओं को जड़ से खत्म करने पर काम जारी है।
लोगों को एक क्लिक पर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखने की सहूलियत तो मिली ही है, साथ ही उनकी समस्याओं पर प्रशासन के लिए भी तुरंत कार्रवाई करने में काफी हद तक मदद मिल रही है। आज लोगों ने पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत को 'पब्लिक का स्टार' चुना है।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
एक नजर उन समस्याओं पर जिनका समाधान हुआ…
वन विहार कॉलोनी में नाली की समस्या का समाधान जयपुर बाईपास की वन विहार कॉलोनी के रहने वाले मुरसलीन सिराज ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि कई महीनों से नाली की हालत खराब पड़ी हुई थी। रोड पर टूटी नाली और मलबे के कारण लोगों को आने-जानें में समस्या आ रही थी। समस्या पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है।
नाली ओवरफ्लो की समस्या पर प्रशासन का एक्शन जयपुर के हटवाड़ा की गणपति विहार कॉलोनी से सूरज रे ने कुछ समय पहले नाली ओवरफ्लो की समस्या लिखी थी। उन्होंने बताया था कि हालत ऐसी है कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने इसका समाधान करवा दिया है।
दशरथ सिंह शेखावत बने 'पब्लिक के स्टार' हटवाड़ा की गणपति विहार कॉलोनी के रहने वाले सूरज रे की समस्या का समाधान करवा दिया गया है। क्षेत्रवासी ने नाली बहने की समस्या पोस्ट की थी। जिसपर पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने तुरंत एक्शन लिया और समाधान करवा दिया है।
कुछ समस्याओं पर कार्रवाई बाकी…
झूलो को रिपेयर करने की मांग जयपुर शहर के विनायक चौराहा दयाल नगर निवासी सुरेंद्र ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि कॉलोनी के पार्क के झूले टूट गए हैं, जिसके कारण बच्चों को झूला झूलने के लिए नहीं मिल रहा है और टूटे झूले से चोट भी लगने का खतरा है।
सर्किल के आस-पास भरा बारिश का पानी शहर के अपेक्स सर्किल पर हो रहे जलभराव के बारे में क्षेत्रवासी वाजिद खान ने समस्या पोस्ट की है। वाजिद ने बताया कि बारिश में सड़क पर हर तरफ पानी भर गया है। साथ ही बताया कि नाले भी पूरी तरह से बंद हो गए हैं।
रोड पर बह रही सीवर की गंदगी प्रताप नगर के सेक्टर 3 हल्दीघाटी मार्ग की कॉलोनी में सीवर का पानी ओवरफ्लो की समस्या सामने आई है। इलाके के रहने वाले जतिन यादव ने लिखा कि उनके घर की सीढियों के पास ये टैंक है। कई बार शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं मिल रहा है।
एक महीने से नहीं हुई साफ-सफाई खो नागोरियान के करीमनगर से शकील आलम ने कचरे से संबंधित समस्या पोस्ट की है। शकील ने लिखा कि कॉलोनी में एक महीने से कचरा पड़ा हुआ है और कोई साफ-सफाई नहीं करने आता है। लोगों ने सफाई करने की मांग की है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
5.जयपुर की सड़क पर गड्ढे, जर्जर छज्जा और डंपिंग यार्ड:जनता ने उठाई आवाज, प्रशासन हुआ सतर्क
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Error 500 (Server Error)!!1500.That’s an error.There was an error. Please try again later.That’s all we know.

12 अगस्त को राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम? जानें आपके जिले में बारिश होगी या नहीं

कौन हैं RAS योगेश कुमार श्रीवास्तव, जो CM भजनलाल के OSD पद से हटे, कभी लोकसभा स्पीकर के थे PS


