जयपुर में बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें: जलभराव से लेकर खुले सीवर चैंबर तक कई समस्याएं, 'भास्कर समाधान' बना जनता का सहारा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Rain Issues | Bhaskar Samadhan Solves Waterlogging & Sewer Risks जयपुर में बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें:जलभराव से लेकर खुले सीवर चैंबर तक कई समस्याएं, 'भास्कर समाधान' बना…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Rain Issues | Bhaskar Samadhan Solves Waterlogging & Sewer Risks
जयपुर में बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें:जलभराव से लेकर खुले सीवर चैंबर तक कई समस्याएं, 'भास्कर समाधान' बना जनता का सहारा
- कॉपी लिंक
जयपुर में बारिश और अव्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए रोज नई परेशानी खड़ी कर रही हैं। कहीं खुला सीवर चैंबर हादसे का खतरा बढ़ा रहा है, तो कहीं खराब ड्रेनेज के कारण सड़कें पानी में डूब रही हैं। सोडाला की कॉलोनी में खुले ट्रांसफॉर्मर से करंट का डर बना हुआ है, वहीं शिवपुरी में कई दिनों से खड़ी अनजान स्कूटी को लेकर लोग परेशान हैं। इन समस्याओं के बीच राहत की तस्वीर भी सामने आई है। गांधी नगर में कचरे की समस्या दूर की गई, जबकि भांकरोटा में जलभराव से परेशान लोगों को भी कार्रवाई के बाद राहत मिली है।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
हादसों को न्यौता दे रहा सीवर चैंबर जयपुर शहर के जमनापुरी, शंकर नगर एक्सटेंशन के रहने वाले शुभम जोशी ने 'भास्कर समाधान' पर सीवर की समस्या पोस्ट की है। शुभम ने लिखा कि कॉलोनी में सीवर का चैंबर खुला पड़ा है। ढक्कन टूटने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। वाहन चालकों के लिए तो काफी समस्या बनी हुई है।
10 दिन से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं शिवपुरी के पशुपतिनाथ नगर के प्रभु दयाल मार्ग से जय कुमार ने भी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि उनकी बिल्डिंग (आयोजन वंदना) के सामने लगभग 10 दिन RJ29 EA1610 नं की एक अनजान स्कूटी खड़ी है। उनका कहना है कि इस मामले में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
खराब ड्रेनेज सिस्टम से परेशान कॉलोनी के लोग जगतपुरा से सड़क पर जलभराव की समस्या सामने आई है। क्षेत्र के रहने वाले नंदू राम ने लिखा कि बारिश का पानी सड़क पर भर जाता है, जिसके कारण कॉलोनी के लोगों को आने-जाने में समस्या आती है। पैदल चलने वालों के लिए तो बिल्कुल भी रास्ता नहीं बचा है।
खुले ट्रांसफॉर्मर से करंट का डर सोडाला की विश्वनगर कॉलोनी से जितेंद्र जैन ने बिजली से जुड़ी समस्या लिखी है। उन्होंने बताया कि घर के पास बीच कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर लगा है, जो कि खुला हुआ है। आस-पास रहने वालों को करंट और हादसों का डर बना रहता है।
गांधी नगर में हुआ कचरे की समस्या का समाधान जयपुर शहर के गांधी नगर के SMS रोड के रहने वाले कन्हैया ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके शोरूम के पीछे की तरफ काफी सारा कचरा पड़ा हुआ था। समस्या पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है।
जलभराव की समस्या पर प्रशासन की कार्रवाई शहर के भांकरोटा क्षेत्र के द सेंचुरी पार्क से लेकर महिमा शुभ निलय तक जलभराव की समस्या सामने आई थी। क्षेत्रवासी कार्तिक व्यास ने पोस्ट किया था कि सड़क पर बारिश का पानी भर रहा था। टू-व्हीलर वालों को तो निकलने में बहुत समस्या आ रही थी। राहत की खबर है कि पोस्ट होने के बाद पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है।
अशोक बोहरा बने 'पब्लिक के स्टार' जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र से आई कार्तिक व्यास की जलभराव की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखकर बताया था कि आधे किलोमीटर से ज्यादा एरिया में बारिश का पानी भर गया था। इस मामले में पूर्व पार्षद अशोक बोहरा ने तुरंत काम करवाया और समाधान हो गया है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में अब तक 21 प्रतिशत कम बारिश: तापमान 29.9 डिग्री दर्ज, 20 अगस्त से बरसात की संभावना - Udaipur News

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में मानसून पर लगा ब्रेक! अगले 4-5 दिन मौसम रहेगा शुष्क, जानें कब होगी बारिश

राजस्थान में कल से शुरू होगा बारिश का दौर: 10 जिलों में यलो अलर्ट; इस सीजन 15 फीसदी ज्यादा बरसात - Jaipur News


