राष्ट्रीय एरोबिक जिमनास्टिक स्पर्धा की मेजबानी जयपुर को
प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एरोबिक ऑल एज ग्रुप जिमनास्टिक चैंपियनशिप-2026 जयपुर में आयोजित होगी। देशभर से आने वाली टीमें 25 से 28 अक्टूबर तक इंडोर स्टेडियम में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur To Host National Aerobic Gymnastics Championship
राष्ट्रीय एरोबिक जिमनास्टिक स्पर्धा की मेजबानी जयपुर को
- कॉपी लिंक
गुलाबी नगरी को भारतीय जिमनास्टिक महासंघ की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एरोबिक ऑल एज ग्रुप जिमनास्टिक चैंपियनशिप-2026 की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता 25 से 28 अक्टूबर तक इंडोर स्टेडियम, जयपुर में होगी। देशभर से आने वाली टीमों की रिपोर्टिंग 24 अक्टूबर को होगी। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला जिमनास्टिक संघ, जयपुर के अध्यक्ष अनुराग कार्य ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर 12 जुलाई को यूथ हॉस्टल, जयपुर में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
अध्यक्षता राजस्थान राज्य जिमनास्टिक संघ के महासचिव परमेश्वरी प्रजापत ने की। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, तकनीकी व्यवस्थाओं और विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। भारतीय जिमनास्टिक महासंघ ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी राजस्थान राज्य जिमनास्टिक संघ को सौंपी है, जिसे राज्य संघ ने जिला जिमनास्टिक संघ, जयपुर को सौंप दिया है। बैठक में भारतीय जिमनास्टिक महासंघ के एरोबिक टेक्निकल डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह, सीईओ कान सिंह राठौड़ सहित जिला जिमनास्टिक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में बालिका सैनिक स्कूल की सौगात, अजमेर जिले के लिए यह क्या है इतना महत्वपूर्ण?

Bhajanlal Government : किससे लगाएं गुहार...ढाई साल बाद भी जनता से जुड़े संवैधानिक बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति नहीं

राजस्थान बीएसटीसी सेकंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी (Rajasthan bstc second seat allotment list 2026 out)


