जयपुर से हावड़ा जाने वालों के लिए राहत, गया के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन; देखें तारीख और टाइमिंग - jaipurhowrah special train schedule route relief
जयपुर से हावड़ा जाने वालों के लिए राहत, गया के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन; देखें तारीख और टाइमिंग रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए खातीपुरा (जयपुर) और हावड़ा के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिय…

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर से हावड़ा जाने वालों के लिए राहत, गया के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन; देखें तारीख और टाइमिंग
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए खातीपुरा (जयपुर) और हावड़ा के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन डीडीयू-गया-कोडरमा-धनबाद के रास्ते चलेगी, जिससे राजस्थान से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
HighLights
- खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन अतिरिक्त भीड़ के लिए।
- ट्रेन डीडीयू-गया-कोडरमा-धनबाद के रास्ते चलेगी।
- 29 अगस्त को खातीपुरा से, 31 अगस्त को हावड़ा से वापसी।
जागरण संवाददाता, पटना। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खातीपुरा (जयपुर) और हावड़ा के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन डीडीयू-गया-कोडरमा-गोमो-धनबाद के रास्ते चलेगी। इससे राजस्थान से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
29 अगस्त को खातीपुरा से खुलेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 29 अगस्त को शाम पांच बजे खातीपुरा से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9:30 बजे डीडीयू, दोपहर 12:20 बजे गया और 13:35 बजे कोडरमा पहुंचेगी। इसके बाद शाम चार बजे धनबाद होते हुए रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
वापसी में 31 अगस्त को हावड़ा से रवाना
वापसी में गाड़ी संख्या 09708 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 31 अगस्त को रात 12:15 बजे हावड़ा से खुलेगी। ट्रेन सुबह छह बजे धनबाद, 7:53 बजे कोडरमा और 10:35 बजे गया पहुंचेगी। दोपहर दो बजे डीडीयू के बाद विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार सुबह 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
21 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के सात और साधारण श्रेणी के आठ कोच शामिल हैं।
गया होकर सफर करने वालों को भी फायदा
डीडीयू से गया, कोडरमा, गोमो और धनबाद होते हुए ट्रेन के परिचालन से इस रूट के यात्रियों को भी अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की है।
राजस्थान से बंगाल तक आसान होगा सफर
स्पेशल ट्रेन से राजस्थान से बिहार और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


