जयपुर कांग्रेस की बाड़ाबंदी में अव्यवस्था, भोजन–कमरों के लिए भटकते रहे, नाराज प्रत्याशी घर लौटे
जयपुर कांग्रेस की बाड़ाबंदी में अव्यवस्था, भोजन–कमरों के लिए भटकते रहे, नाराज प्रत्याशी घर लौटे सबसे ज्यादा परेशानी महिला प्रत्याशियों को हुई है. क्योंकि कई महिला प्रत्याशियों के साथ उनके बच्चे भी थे. Published : Septemb…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर कांग्रेस की बाड़ाबंदी में अव्यवस्था, भोजन–कमरों के लिए भटकते रहे, नाराज प्रत्याशी घर लौटे
सबसे ज्यादा परेशानी महिला प्रत्याशियों को हुई है. क्योंकि कई महिला प्रत्याशियों के साथ उनके बच्चे भी थे.
Published : September 13, 2026 at 1:39 PM IST
जयपुर: निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस की ओर से अपने-अपने प्रत्याशियों की गई बाड़ाबंदी में कई विवाद भी सामने आ रहे हैं. पूर्व में जहां अलवर कांग्रेस की बाड़ाबंदी से जबरन प्रत्याशी को उठाने का मामला चर्चा में रहा, तो वहीं अब जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से की गई 150 वार्डों के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी में अव्यवस्थाओं लेकर प्रत्याशियों की नाराजगी सामने आई है.
रास्ते से ही वापस लौटे: शहर कांग्रेस की ओर से बस्सी के नई का नाथ धाम के पास असीथीरिया रिसोर्ट में की गई बाड़ाबंदी में देर रात तक प्रत्याशी कमरों और भोजन को भटकते रहे. बाद में कमरा और भोजन नहीं मिलने से नाराज कई प्रत्याशी वापस अपने घरों को लौट गए. बाड़ाबंदी में मौजूद प्रत्याशियों की माने, तो देर रात को ही मालवीय नगर, सांगानेर, बगरू, विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए अपने घरों को लौट गए. जबकि सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भी दूसरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों से अव्यवस्थाओं की सूचना मिलते ही बीच रास्ते से ही वापस अपने घरों को लौट गए.
भोजन के लिए भी भटकना पड़ा: फिलहाल बाड़ाबंदी में हवा महल, किशनपोल,आदर्श नगर और विद्याधर नगर के ही कांग्रेस प्रत्याशी बचे हैं. प्रत्याशियों का कहना है कि जिस रिसोर्ट में बाड़ाबंदी की गई है, वहां पर भोजन के लिए भटकना पड़ा. कई प्रत्याशी तो घर से भोजन किए बगैर ही बाड़ाबंदी के लिए गए थे, लेकिन वहां उन्हें पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध नहीं हो पाया. जिस पर भी प्रत्याशियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा था इससे तो हम अपने घर ही अच्छे थे.
कमरे कम थे, इसलिए कुछ प्रत्याशी वापस आए: इस मामले में सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज का कहना है कि रिसोर्ट में कमरे कम थे. इसलिए सांगानेर के कुछ प्रत्याशी वापस घर लौट गए हैं. वैसे हमारे प्रत्याशी कहीं जाने वाले नहीं है. सब एकजुट हैं. प्रत्याशियों के ठहरने के लिए कोई दूसरी व्यवस्था करेंगे.
अलवर के कांग्रेस प्रत्याशी भी इसी रिसोर्ट में: वहीं जयपुर कांग्रेस के प्रत्याशियों का कहना है कि अलवर नगर परिषद के कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी भी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसी रिसोर्ट में की हुई है. जिसके चलते जयपुर कांग्रेस के प्रत्याशियों को कमरे नहीं मिल पाए और उन्हें कमरों के लिए भटकना पड़ा. खास तौर पर सबसे ज्यादा परेशानी महिला प्रत्याशियों को हुई है. क्योंकि कई महिला प्रत्याशियों के साथ उनके बच्चे भी थे.
बाउंसर से भी नोंकझोक: प्रत्याशियों का कहना है कि रिसोर्ट के बाहर और गेट पर कई निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं जो किसी को भी अंदर और बाहर नहीं जाने दे रहे हैं. देर रात भी बाड़ाबंदी छोड़कर अपने घर लौट रहे कई प्रत्याशियों की बाउंसर से नोंकझोक हुई थी. बाद में नेताओं के दखल के बाद बाउंसर ने प्रत्याशियों को जाने दिया था.
कोई व्यवस्था नहीं ये हमारी रणनीति का हिस्सा: वहीं इस मामले में किशनपोल से कांग्रेस विधायक अमीन कागजी का कहना है कि रिसोर्ट में कोई अव्यवस्था नहीं है. कुछ लोगों को वापस घर भेजा गया था, वो भी हमारी एक रणनीति का हिस्सा है. अब हर रणनीति का खुलासा हम नहीं कर सकते हैं. समय आने पर ही बताएंगे.
कल आएगा परिणाम: वहीं निकाय चुनाव के पहले और दूसरे चरण दोनों का चुनाव परिणाम कल जारी होगा. कल सुबह 7 से ही काउंटिंग शुरू हो जाएगी और दोपहर 2 बजे तक लगभग सभी निकायों के चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे. ऐसे में बाड़ाबंदी में रह रहे प्रत्याशियों में से जो प्रत्याशी चुनाव हार जाएंगे, उन्हें बाड़ाबंदी छोड़नी होगी. जबकि जो प्रत्याशी जीत जाएंगे, उन्हें प्रमाण पत्र लेने एसडीएम कार्यालय तक आना होगा. उसके बाद वे वापस बाड़ाबंदी में चले जाएंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


