राजस्थान : कोटा में बीटेक के छात्र की हत्या
राजस्थान : कोटा में बीटेक के छात्र की हत्या कोटा में 18 वर्षीय बीटेक छात्र भुवनेश नागर की हत्या पांच युवकों ने चाकू से की। घटना रात में अनंतपुरा के पंडित दीनदयाल नगर में हुई। पुलिस ने बताया कि वारदात प्रतिशोध में हुई। भु…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान : कोटा में बीटेक के छात्र की हत्या
कोटा में 18 वर्षीय बीटेक छात्र भुवनेश नागर की हत्या पांच युवकों ने चाकू से की। घटना रात में अनंतपुरा के पंडित दीनदयाल नगर में हुई। पुलिस ने बताया कि वारदात प्रतिशोध में हुई। भुवनेश और आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले हैं। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की गई है।
- आरोपियों की पहचान, पुलिस दे रही दबिश कोटा, एजेंसी। शहर में बीटेक के एक छात्र की पांच युवकों ने चाकू से वारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय भुवनेश नागर के रूप हुई है। घटना के दौरान मोटरसाइकिल सवार पांच युवकों ने छात्र पर घात लगाकर हमला किया।मृतक भुवनेश प्रथम वर्ष का छात्र था। वह शीला चौधरी रोड पर दादी के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार देर रात अनंतपुरा इलाके की पंडित दीनदयाल नगर कॉलोनी में हुई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि वारदात बदले की भावना से की गई। इससे पहले मृतक ने भी आरोपियों पर चाकू से हमला किया था।
पुलिस ने बताया, पीड़ित और आरोपी दोनों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। भुवनेश की हत्या में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ बच्चा, सागर, दीपू पांडा और दो अज्ञात साथियों के तौर पर हुई है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में किन्नर समुदाय ने धर्मांतरण और ब्लैकमेल आरोप पर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया

राजस्थान के कोटा में B.Tech छात्र को चाकू से गोद डाला, 5 अपराधियों ने घेर कर किया मर्डर

Rajasthan excise action: टोंक में पकड़ी गई ₹2 करोड़ की अवैध शराब, पंजाब से रची गई उड़ता राजस्थान बनाने की साजिश


