राजस्थान में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 3 जिलों धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में आज शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 24 जिलों में…

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 3 जिलों धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में आज शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 24 जिलों में यलो अलर्ट है।
इसके अलावा जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। रातभर हुई बारिश के कारण राजधानी के तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट आई है।
शुक्रवार को सवाई माधोपुर के खंडार एरिया में बीते 24 घंटे के दौरान 175 मिमी बारिश हुई। यहां बरसाती नदियों का जलस्तर बढ़ गया।
दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के एरिया में बारिश हो रही है।
लगातार बरसात के कारण पूर्वी राजस्थान के जिलों में तापमान गिर गया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगागनर में 40.2 डिग्री रहा।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है की बंगाल की खाड़ी से आया लो-प्रेशर सिस्टम राजस्थान के पूर्वी सीमा पर एक्टिव है। मानसून ट्रफ वर्तमान में श्रीगंगानगर, नारनोल से निकल कर लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, डालटनगंज होकर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसके कारण राजस्थान में 5 और 6 सितंबर को भी मानसून एक्टिव रहने की संभावना है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


