जयपुर: देर रात स्कूटी पर निकले जिला कलेक्टर, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
जयपुर: देर रात स्कूटी पर निकले जिला कलेक्टर, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा Jaipur News: जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक सरकारी गाड़ी छोड़कर स्कूटी पर सवार होकर शहर के परकोटे इलाके में सफाई व्यवस्था देखने निकल पड़े. इस दौरान…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: देर रात स्कूटी पर निकले जिला कलेक्टर, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
Jaipur News: जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक सरकारी गाड़ी छोड़कर स्कूटी पर सवार होकर शहर के परकोटे इलाके में सफाई व्यवस्था देखने निकल पड़े. इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे.
पिंक सिटी जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन कितना गंभीर है, इसकी तस्वीर मंगलवार देर रात देखने को मिली. जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक सरकारी गाड़ी छोड़कर स्कूटी पर सवार होकर शहर के परकोटे इलाके में सफाई व्यवस्था देखने निकल पड़े.
कलेक्टर संदेश नायक के साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे. एडीएम वर्मा ने स्कूटी चलाई और कलेक्टर ने रास्ते में अलग-अलग जगहों पर रुककर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. दोनों अजमेरी गेट से स्कूटी पर सवार होकर परकोटे के अलग-अलग इलाकों में पहुंचे. स्कूटी पर होने की वजह से दोनों गलियों में भी गए.
कलेक्टर ने जांची सफाई व्यवस्था
देर रात हुए इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सड़कों और आसपास की सफाई व्यवस्था देखी. उन्होंने नालियों की सफाई, रात के समय होने वाली सफाई की बीट और खाने-पीने की दुकानों के बाहर जमा होने वाले कचरे के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. मौके पर सफाई व्यवस्था की स्थिति भी देखी गई और जरूरी अपडेट अधिकारियों से लिए गए.
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
कलेक्टर ने निकाय चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता की स्थिति और उससे जुड़े जरूरी अपडेट भी अधिकारियों से लिए. इस दौरान अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने और मौके पर किसी तरह की लापरवाही नहीं होने देने के निर्देश दिए गए.
संदेश नायक की कार्यशैली को प्रशासन में सक्रिय और मौके पर जाकर काम देखने वाली शैली के तौर पर देखा जाता है. वह लंबे समय तक मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. इसके बाद उन्हें जयपुर जिला कलेक्टर बनाया गया.
पहले भी किया स्कूटी से शहर का दौरा
खास बात यह है कि कलेक्टर इससे पहले भी स्कूटी से शहर का दौरा कर सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं. मंगलवार देर रात का यह दौरा भी इसी अंदाज में हुआ. इस दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य ओम थानवी और उपायुक्त राजस्व नवीन भारद्वाज भी मौजूद रहे. बारावफात (ईद-ए-मिलाद) और रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले कलेक्टर संदेश नायक के इस देर रात निरीक्षण को शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


