राष्ट्रगीत की जगह बजा राष्ट्रगान, राजस्थान कांग्रेस के कार्यक्रम में जानें क्या हुई गफलत
राष्ट्रगीत की जगह बजा राष्ट्रगान, राजस्थान कांग्रेस के कार्यक्रम में जानें क्या हुई गफलत जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण किया जा रहा था तब…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राष्ट्रगीत की जगह बजा राष्ट्रगान, राजस्थान कांग्रेस के कार्यक्रम में जानें क्या हुई गफलत
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण किया जा रहा था तब एक गफलत हो गई। हुआ यूं कि झंडा फहराने के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का गायन होना था। मंच संचालक ने राष्ट्रीय गीत के लिए उद्घोषणा भी कर दी थी लेकिन इस दौरान म्यूजिक पर राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के बजाय राष्ट्रगान जन गण मन बजने लगा। ऐसा होते ही सब हैरान रह गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेता हाथ से इशारा करके पूछने लगे कि ऐसा कैसे हो गया। फिर मंच पर मौजूद नेताओं ने स्थिति को संभाला और खुद राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन शुरू कर दिया। नेताओं द्वारा वंदे मातरम का गाये जाने के दौरान म्यूजिक पर बज रहा राष्ट्रगान बंद कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

खाद्य सुरक्षा पर एफएसएसएआई का कदम: तीन कंपनियों पर प्रतिबंध और जुर्माना

राजस्थान HC की सख्ती के बाद सरकार ने रेट में सदस्यों की नियुक्ति का आदेश दिया

Rajasthan: राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार हरकत में, रेट को मिले दो नए सदस्य; चेतावनी रंग लाई


