जोधपुर में स्कूली छात्रों के लिए 'आइडियाथॉन' : गूगल शीट पर भेजें विचार, चयनित आइडिया को प्रशासन देगा मौका
जोधपुर में स्कूली छात्रों के लिए 'आइडियाथॉन' : गूगल शीट पर भेजें विचार, चयनित आइडिया को प्रशासन देगा मौका गत वर्ष जिले में स्कूली छात्रों के बोर्ड परिणाम बेहतर करने के लिए 'प्रब्लन' अभियान चलाया गया था, जो बहुत सफल रहा.…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर में स्कूली छात्रों के लिए 'आइडियाथॉन' : गूगल शीट पर भेजें विचार, चयनित आइडिया को प्रशासन देगा मौका
गत वर्ष जिले में स्कूली छात्रों के बोर्ड परिणाम बेहतर करने के लिए 'प्रब्लन' अभियान चलाया गया था, जो बहुत सफल रहा.
Published : July 30, 2026 at 2:30 PM IST
जोधपुर: बच्चों के मानसिक कौशल को बढ़ावा देने और उनके मन में चलने वाले विचारों को जानने के लिए जिला प्रशासन जल्द ही जिले में एक आइडियाथॉन आयोजित करने जा रहा है. इसके तहत सरकारी स्कूलों के कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों से उनके विचार जाने जाएंगे. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एक गूगल शीट जारी की जाएगी, जिसे सभी स्कूलों में भेजा जाएगा. छात्र अपनी बात उसके माध्यम से बताएंगे. बाद में जिला स्तर पर इन विचारों की स्क्रीनिंग की जाएगी. चयनित बच्चों के आइडिया को साकार करने के लिए प्रशासन उनकी पूरी मदद करेगा और सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी.
जोधपुर जिला परिषद के सीईओ आशीष मिश्रा ने बताया कि जिला कलेक्टर की इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए काम चल रहा है. जल्द ही इसकी विधिवत घोषणा कर इसे शुरू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चे नवाचार के प्रति जागरूक हो सकें. उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते समय में बच्चों की नवाचार के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है, जिसे ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाई गई है. उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा के परिणामों का स्तर सुधारने के लिए जल्द प्रब्लन 2.0 भी शुरू किया जाएगा.
पढ़ें: IIT Jodhpur ने नवाचार में रचा नया कीर्तिमान, वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 86 आईपीआर दाखिल
जिला प्रशासन बच्चों को नवाचार से जोड़ना चाहता है, इसलिए उनसे विभिन्न क्षेत्रों में आइडिया मांगे जाएंगे. इनमें प्रमुख रूप से शिक्षा, पर्यावरण, कृषि, छोटे वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रयोगों को प्राथमिकता दी जाएगी. इनके अंतर्गत पर्यावरण एवं हरित ऊर्जा, शिक्षा एवं ई-लर्निंग ऐप्स, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, दैनिक जीवन एवं सुरक्षा, सुरक्षित स्कूल बसें, कृषि एवं ग्रामीण विकास महत्वपूर्ण विषय होंगे. साथ ही, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) पर भी विशेष फोकस होगा. छात्र एआई का उपयोग करना सीखें, क्योंकि आने वाले समय में इसकी उपयोगिता बढ़ेगी. इसके लिए दूर-दराज के स्कूली छात्रों तक भी पहुंचने की कवायद की जाएगी. यह अभियान जिला परिषद के माध्यम से चलेगा, जिसमें संबंधित विभाग शामिल होंगे.
'प्रब्लन 2.0' भी जल्द, जिले में एक जैसी पढ़ाई : सीईओ मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष जिले में स्कूली छात्रों के बोर्ड परिणाम बेहतर करने के लिए 'प्रब्लन' अभियान चलाया गया था, जो बहुत सफल रहा. जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम स्तर सुधरा है. राज्य में बोर्ड परिणामों में जोधपुर जिले का स्थान आठवें से पांचवें पर आ गया है. अब 'प्रब्लन 2.0' अगस्त या सितंबर से शुरू किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य जिले में एक समान पढ़ाई सुनिश्चित करना है. सामग्री तैयार करने विषय विशेषज्ञों की सूची तैयार कर ली गई है. जिला मुख्यालय पर विषय विशेषज्ञों को एकत्र कर उनसे विषयवार सामग्री तैयार की जाएगी, जो सभी स्कूलों तक पहुंचाई जाएगी. इससे सत्र की शुरुआत से ही एक लक्ष्य के साथ बच्चों की पढ़ाई शुरू हो सकेगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मराठी भाषा केंद्र विवाद पर जयपुर में आंदोलन की चेतावनी: संगठन ने कहा- देश के सभी विश्वविद्यालयों में बनें राजस्थानी स्टडी सेंटर - Jaipur News

31 जुलाई को राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट: समझाएं कानूनी दिशानिर्देश और सावधानियां

जयपुर में लॉन्च हुई किताब ट्रैवल विद् पर्पस: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया विमोचन, कहा- राजस्थान में जिम्मेदार पर्यटन की जरूरत - Jaipur News


