होमशिक्षा-करियरजयपुर में लॉन्च हुई किताब ट्रैवल विद् पर्पस: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया विमोचन, कहा- राजस्थान में जिम्मेदार पर्यटन की जरूरत - Jaipur News
शिक्षा-करियर

जयपुर में लॉन्च हुई किताब ट्रैवल विद् पर्पस: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया विमोचन, कहा- राजस्थान में जिम्मेदार पर्यटन की जरूरत - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Diya Kumari Jaipur | Travel With Purpose Book Launch Rajasthan Tourism जयपुर में लॉन्च हुई किताब ट्रैवल विद् पर्पस:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया विमोचन, कहा- राजस्थान में ज…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 जुलाई 2026 को 02:38 pm बजे
जयपुर में लॉन्च हुई किताब ट्रैवल विद् पर्पस:  उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया विमोचन, कहा- राजस्थान में जिम्मेदार पर्यटन की जरूरत - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Diya Kumari Jaipur | Travel With Purpose Book Launch Rajasthan Tourism

जयपुर में लॉन्च हुई किताब ट्रैवल विद् पर्पस:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया विमोचन, कहा- राजस्थान में जिम्मेदार पर्यटन की जरूरत

- कॉपी लिंक

लेखक एवं ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमी अंशु सर्राफ की पहली पुस्तक ट्रैवल विद् पर्पस – हाउ टू सी द वर्ल्ड विदाउट हार्मिंग इट का लोकार्पण गुरुवार को जयपुर मैरियट होटल में आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमार

समारोह में प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन (आईएएस), पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजेश कुमार शर्मा और एसएमएस स्कूल के निदेशक दामोदर प्रसाद गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन में विभिन्न ट्रैवल एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। लेखक के साथ संवाद सत्र का संचालन सोनिया माहेश्वरी ने किया, जबकि पूरे कार्यक्रम का संचालन अंकिता जैन ने किया।

राजस्थान में जिम्मेदार पर्यटन की जरूरत

मुख्य अतिथि दीया कुमारी ने पुस्तक के विमोचन के दौरान कहा कि पर्यटन केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन प्रधान राज्य के लिए जिम्मेदार पर्यटन का संदेश बेहद महत्वपूर्ण है, जहां पर्यटन विकास के साथ विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता है।

अतिथियों ने भी अपने संबोधन में कहा कि पर्यटन के विस्तार के साथ स्थानीय संस्कृति, प्राकृतिक संसाधनों और समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इन धरोहरों का अनुभव कर सकें।

पुस्तक विमोचन के बाद आयोजित संवाद सत्र में लेखक अंशु सर्राफ ने अपनी यात्राओं, अनुभवों और पुस्तक के पीछे की प्रेरणा साझा की। उन्होंने कहा कि आज यात्रा केवल पर्यटन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यात्रियों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा सिर्फ़ पासपोर्ट से नहीं, बल्कि एक उद्देश्य के साथ कीजिए। यात्रियों को चाहिए कि वे जिन स्थानों पर जाएं, वहां की संस्कृति, पर्यावरण और स्थानीय समुदायों का सम्मान करें और अपने पीछे सकारात्मक प्रभाव छोड़कर आएं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें