होमखेलजयपुर: तीन स्टेडियम में एनजीटी ने रोके मैच, वजह क्या है
खेल

जयपुर: तीन स्टेडियम में एनजीटी ने रोके मैच, वजह क्या है

जयपुर: तीन स्टेडियम में एनजीटी ने रोके मैच, वजह क्या है Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम• नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के सहित तीन स्टेडियमों पर मैच पर रोक लगाई है। एनजीटी ने भूजल…

Navbharat Times के अनुसार11 जुलाई 2026 को 05:28 am बजे
जयपुर: तीन स्टेडियम में एनजीटी ने रोके मैच, वजह क्या है

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर: तीन स्टेडियम में एनजीटी ने रोके मैच, वजह क्या है

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के सहित तीन स्टेडियमों पर मैच पर रोक लगाई है। एनजीटी ने भूजल निकासी से जुड़े नियमों का पालन न करने पर यह सख्ती दिखाई है। पूरे मामले पर अब 17 अगस्त को सुनवाई होगी।

ट्रिब्यूनल ने इस बात पर जताई नाराजगी

NGT के अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की प्रधान पीठ ने यह आदेश जारी किया। ट्रिब्यूनल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इन तीनों स्टेडियमों को भूजल निकासी और पूर्व के निर्देशों के अनुपालन को लेकर कई बार नोटिस भेजे गए थे। इसके बावजूद, न तो स्टेडियम प्रबंधन ने कोई जवाब दाखिल किया और न ही सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी (CGWA) को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई।पर्यावरण संरक्षण के नियमों की अनदेखी पर सख्ती

NGT ने स्पष्ट किया है कि देश के कई हिस्से इस समय गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं, ऐसे में खेल संघों और स्टेडियमों से पर्यावरणीय नियमों के प्रति सहयोग की उम्मीद की जाती है। इससे पहले, ट्रिब्यूनल ने क्रिकेट मैदानों के रखरखाव में पीने योग्य पानी की बर्बादी रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए थे। इन नियमों का करना था पालन

इसके तहत स्टेडियमों को मैदानों की सिंचाई के लिए सिर्फ ट्रीटेड सीवेज वाटर (STP) का इस्तेमाल करना था। परिसर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (वर्षा जल संचयन) स्थापित करना अनिवार्य था। भूजल संरक्षण से जुड़े सभी सरकारी मानकों का पालन करना था।17 अगस्त को पूरे मामले की अगली सुनवाई

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एनजीटी ने यह प्रतिबंध आगामी सुनवाई तक लागू रखा है। हालांकि, ट्रिब्यूनल ने भूजल प्राधिकरण को अब तक मिले जवाबों के आधार पर एक नई अनुपालन रिपोर्ट तैयार करने की अनुमति दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी, तब तक इन मैदानों पर खेल गतिविधियों पर ताला लगा रहेगा।कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें