मुकंदरा में डॉ. टी. मोहनराज को फील्ड डायरेक्टर की जिम्मेदारी: रेंजर- डीएफओ विवाद, अपूर्वा कृष्ण श्रीवास्तव को जयपुर भेजा, रामगढ़ रिजर्व में पहली बार क्षेत्र निदेशक की नियुक्ति - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Forest Dept Controversy | DFO Srivastava Transferred After Allegations मुकंदरा में डॉ. टी. मोहनराज को फील्ड डायरेक्टर की जिम्मेदारी:रेंजर- डीएफओ विवाद, अपूर्वा कृष्ण श्रीवास…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Forest Dept Controversy | DFO Srivastava Transferred After Allegations
मुकंदरा में डॉ. टी. मोहनराज को फील्ड डायरेक्टर की जिम्मेदारी:रेंजर- डीएफओ विवाद, अपूर्वा कृष्ण श्रीवास्तव को जयपुर भेजा, रामगढ़ रिजर्व में पहली बार क्षेत्र निदेशक की नियुक्ति
- कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने सोमवार देर रात भारतीय वन सेवा (IFS) के 69 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही कोटा वन मंडल और मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। मुकंदरा के फील्ड डायरेक्टर की जिम्मेदारी अब डॉ. टी. मोहनराज संभालेंगे। वहीं रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के लिए पहली बार अलग क्षेत्र निदेशक की नियुक्ति की गई है।
सबसे खास बात ये रही कि हाल ही में लाडपुरा रेंजर द्वारा डीएफओ अपूर्वा कृष्ण श्रीवास्तव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। इस तबादला सूची में डीएफओ अपूर्वा कृष्ण श्रीवास्तव को कोटा से हटाकर जयपुर मुख्यालय भेजा गया है।
पूर्व विधायक ने लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें, विवाद सामने आने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने वन विभाग के डीएफओ अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल निलंबित या सेवानिवृत्त किए जाने की मांग की थी। राजावत ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरिजीत बनर्जी को पत्र लिखकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
डॉ. टी. मोहनराज मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के निदेशक बने
मुख्यालय जयपुर में मुख्य वन संरक्षक (समन्वय) के पद पर तैनात रूप नारायण मीणा को कोटा का नया मुख्य वन संरक्षक लगाया है। राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना जयपुर में संयुक्त निदेशक रहे डॉ. टी. मोहनराज को वन संरक्षक (वन्यजीव) कोटा और मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व का नया क्षेत्र निदेशक नियुक्त किया है। डॉ. मोहनराज को मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) कोटा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। टी. मोहनराज पहले मुकंदरा के डीएफओ रह चुके हैं। अब फील्ड डायरेक्टर बनकर लौटे हैं।
यादवेंद्र सिंह चुंडावत होंगे उप वन संरक्षक
अब तक मुकंदरा के फील्ड डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे सुगना राम जाट का तबादला कर उन्हें वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व लगाया है। अब तक रामगढ़ और मुकंदरा में एक ही फील्ड डायरेक्टर हुआ करते थे। पहली बार नई पोस्ट बनाकर सुगना राम को यहां लगाया है।
कोटा में वन संरक्षक (प्रबोधन एवं मूल्यांकन) के पद पर कार्यरत सोनल जोरिहार को जयपुर में वन संरक्षक (अनुसंधान) के पद पर लगाया है।
उप वन संरक्षक (डीएफओ) अपूर्वा कृष्ण श्रीवास्तव को जयपुर मुख्यालय भेजा गया है। पदोन्नति के बाद यादवेंद्र सिंह चुंडावत को उप वन संरक्षक (टेरिटोरियल) कोटा की जिम्मेदारी दी है। देहरादून से प्रशिक्षण पूरा कर लौटे प्रद्युम्न सिंह बिट्टू को कार्यालय उप वन संरक्षक कोटा में सहायक वन संरक्षक लगाया है।
------------------
ये खबर भी पढ़िए
- बारिश से 1100 करोड़ की मुकंदरा टनल में पानी भरा: नवनेरा के 19 गेट खोले, 4.25 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज; आज भी तेज बरसात का अलर्ट
- 'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच: बालाजी नगर में कचरा उठा, रंगबाड़ी में नालियों से मलबा निकाला, वार्ड जमादार सूरजमल घेंघट बने 'पब्लिक के स्टार'
- कोटा में आज 3 घंटे तक बिजली कटौती: गुमानपुरा रोड, कांग्रेस कार्यालय के आसपास रहेगा पावर कट, लाइनों के मेंटेनेंस का होगा काम
- बात खरी है'नौकरी-नेतागिरी' का फर्क समझाने लगे 'चीफ साहब': बकरियों के झुंड में 'विरोधी खेमे' का बकरा; 'हनुमानजी' के लिए पदयात्रा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में कल आंधी-बारिश का यलो अलर्ट: अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम बरसात हुई, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News

उदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट: वल्लभनगर-खेरवाड़ा में 5-5 MM बरसात हुई, तापमान 4 डिग्री गिरा, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Udaipur News

11 अगस्त को राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया इन इलाकों में होगी ज्यादा बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट


