होमखेलराजस्थान के युवाओं के लिए नौकरी की खुशखबरी
खेल

राजस्थान के युवाओं के लिए नौकरी की खुशखबरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने युवाओं को नौकरी की खुशखबरी दी है। 51 हजार को जल्द मिलेगी नौकरी, 80 हजार भर्तियों की तैयारी चल रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम 'सपनों की उड़ान' में दी। सूत्र: अमर उजाला

Amar Ujala के अनुसार29 जुलाई 2026 को 07:13 am बजे
राजस्थान के युवाओं के लिए नौकरी की खुशखबरी

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a68e1d627cde44fcb06ad1d","slug":"good-news-for-the-youth-of-rajasthan-51000-will-soon-get-jobs-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी! 51 हजार को जल्द मिलेगी नौकरी, 80 हजार भर्तियों की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Rajasthan: राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी! 51 हजार को जल्द मिलेगी नौकरी, 80 हजार भर्तियों की तैयारी

Tue, 28 Jul 2026 10:38 PM IST

जयपुर ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: जयपुर ब्यूरो

Updated Tue, 28 Jul 2026 10:38 PM IST

सार

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि 1.78 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, 51 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले दो महीने में नियुक्तियां दी जाएंगी। इसके अलावा 80 हजार पदों पर जल्द भर्ती परीक्षा और 70 हजार नई भर्तियों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि जब युवा आगे बढ़ेंगे, तभी राजस्थान और भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें मेहनत के दम पर पूरा करने का आह्वान किया।

51 हजार युवाओं को दो महीने में मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब तक 1.78 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दे चुकी है। इसके अलावा 51 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले दो महीने में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

80 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती परीक्षा

भजनलाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही 80 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगी। इसके साथ ही 70 हजार नई भर्तियों की भी घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन

'सपनों की उड़ान' से युवाओं को मिला संदेश

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उल्लेख करते हुए कहा कि सपने वही होते हैं जो व्यक्ति को उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हर बड़ी सफलता की शुरुआत एक छोटे सपने से होती है और दृढ़ संकल्प से कुछ भी असंभव नहीं है।

यह भी पढ़ें: अमायरा सुसाइड केस: नीरजा मोदी स्कूल के मालिक, प्रिंसिपल समेत चार पर चलेगा मुकदमा

पेपर लीक आरोपियों पर सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक मामलों में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। दोषियों को जेल भेजा गया है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। साथ ही 'राजस्थान गौरव खेल' पहल के तहत पांच पारंपरिक ग्रामीण खेलों को शामिल किया गया है, ताकि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें