पंजाब में सक्रिय होंगे राजस्थान कांग्रेस के नेता, विधानसभा चुनाव को लेकर मिली जिम्मेदारी - rajasthan congress leaders active in punjab for assembly polls
पंजाब में सक्रिय होंगे राजस्थान कांग्रेस के नेता, विधानसभा चुनाव को लेकर मिली जिम्मेदारी अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान कांग्रेस के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। HighLights - पंजाब विधानसभा…

सौजन्य से:- Jagran
पंजाब में सक्रिय होंगे राजस्थान कांग्रेस के नेता, विधानसभा चुनाव को लेकर मिली जिम्मेदारी
अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान कांग्रेस के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
HighLights
- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान कांग्रेस को जिम्मेदारी।
- गहलोत, पायलट सहित कई नेता पंजाब में सक्रिय होंगे।
- जातिगत और राजनीतिक समीकरणों को साधने की रणनीति।
जागरण संवाददाता,जयपुर। अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान कांग्रेस के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंजाब में जातिगत एवं राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली और मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी सहित कई नेताओं को अगले माह से पंजाब के दौरे करने के लिए कहा गया है।
कांग्रेस डोटासरा एवं चौधरी के माध्यम से जाट वोट बैंक को साधने की कोशिश करेगी। वहीं, जूली के माध्यम से दलित मतदाताओं को साधा जाएगा। पायलट के माध्यम से युवाओं और अन्य पिछड़ा वर्ग को साधने की रणनीति है।
गहलोत राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वे अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता हैं, ऐसे में उनका उपयोग भी इस वर्ग को साधने में करने की रणनीति है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के सटे राजस्थान के हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानर जिलों के एक दर्जन से अधिक कांग्रेस के जिला स्तरीय नेताओं को भी फाजिल्का, मुक्तसर साहब, बठिंडा और फिरोजपुर जिलों में सक्रिय किया जाएगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


