Rajasthan University PG Admission 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई - rajasthan university pg admission registration for uratpg 2026 has started apply soon
Rajasthan University PG Admission 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई राजस्थान विश्वविद्यालय में पीजी के 28 प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है।…

सौजन्य से:- Jagran
Rajasthan University PG Admission 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई
राजस्थान विश्वविद्यालय में पीजी के 28 प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। पीजी प्रोग्राम में प्रवेश यूनिवर्सिटी की ओर से आ ...और पढ़ें
HighLights
- यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन स्टार्ट।
- 28 प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए किया जा सकता है आवेदन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान की ओर से विभिन्न पोस्ट-ग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज यानी 13 जुलाई से स्टार्ट हो गए हैं। जो भी छात्र राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से परास्नातक करना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी।
सिंगल फॉर्म के जरिये 3 विषयों में एडमिशन के लिए कर सकते हैं अप्लाई
ऐसे छात्र जो एक से अधिक विषयों की प्रवेश परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे एक फॉर्म के जरिये 3 विषयों की परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस
राजस्थान यूनिवर्सिटी द्वारा एप्लीकेशन फीस विषय एवं कैटेगरी के अनुसार तय की गई है। जनरल एवं अन्य श्रेणी से आने वाले छात्रों को एक विषय के लिए 850 रुपये, दो विषयों के लिए 1090 और तीन विषयों के लिए अप्लाई करने पर 1330 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1 सब्जेक्ट के लिए 660 रुपये, दो विषयों के लिए 850 रुपये और तीन सब्जेक्ट के लिए 1090 रुपये का भुगतान करना होगा।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- राजस्थान यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर Website Links में पीजी एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अप्लाई फॉर पीजी एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
- तीन स्टेप्स में फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
खबरें और भी
28 प्रोग्राम्स में लिया जा सकता है प्रवेश
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी के 28 कोर्सेज में प्रवेश दिया जा रहा है। ये पाठ्यक्रम 1. ABST, 02 मानव विज्ञान, 03 वनस्पति विज्ञान, 04 व्यवसाय प्रशासन, 05 रसायन विज्ञान, 06 कंप्यूटर एप्लीकेशन, 07 नाट्य कला, 08 चित्रकला, 09 EAFM, 10 अर्थशास्त्र, 11 अंग्रेजी, 12 फ्रेंच, 13 भूगोल, 14 भू-विज्ञान, 15 हिंदी, 16 इतिहास, 17 कम्युनिटी और एप्लाइड साइंस (पहले होम साइंस), 18 लॉ (कानून), 19 लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन साइंस, 20 गणित, 21 दर्शनशास्त्र, 22 भौतिकी, 23 राजनीति विज्ञान, 24 मनोविज्ञान, 25 लोक प्रशासन, 26 समाजशास्त्र, 27 सांख्यिकी और 28 प्राणी विज्ञान हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में बालिका सैनिक स्कूल की सौगात, अजमेर जिले के लिए यह क्या है इतना महत्वपूर्ण?

Bhajanlal Government : किससे लगाएं गुहार...ढाई साल बाद भी जनता से जुड़े संवैधानिक बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति नहीं

राजस्थान बीएसटीसी सेकंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी (Rajasthan bstc second seat allotment list 2026 out)


