Rajasthan Weather: आज भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों में गदर मचाएगा मानसून
राजस्थान के कई जिलों में आज से मौसम वापस करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 6 अगस्त से मानसून फिर सक्रीय होगा जिसका सबसे ज्यादा असर भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में दिखाई देगा। जयपुर: राजस्थान में सुस्त पड़े…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान के कई जिलों में आज से मौसम वापस करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 6 अगस्त से मानसून फिर सक्रीय होगा जिसका सबसे ज्यादा असर भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में दिखाई देगा।
जयपुर: राजस्थान में सुस्त पड़े मानसून के आज से एक बार फिर पूरी ताकत के साथ लौटने की संभावना बन गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में 6-7 अगस्त से एक नया परिसंचरण तंत्र विकसित हो रहा है। इस नए वेदर सिस्टम के असर से पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी और झमाझम बारिश का नया दौर शुरू होगा।
भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग होंगे तरबतर
मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक, 7 से 10 अगस्त के दौरान राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में बादलों की तगड़ी गरज-चमक देखने को मिलेगी। इस दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश इलाकों में मध्यम से लेकर कहीं-कहीं भारी तो कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
खास तौर पर जयपुर, दौसा, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटपूतली-बहरोड़ और बांरा जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व कई दौर की मूसलाधार बारिश होने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। जलभराव और सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
7 से 9 अगस्त को बीकानेर-जोधपुर में बढ़ेगा बारिश का दायरा
मरुधरा यानी पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों के लिए अगले 2 से 3 दिनों तक बारिश की गतिविधियों में थोड़ी नरमी बनी रहने की संभावना है। हालांकि, यह राहत क्षणिक होगी क्योंकि 7 से 9 अगस्त के दौरान इन इलाकों में भी मानसूनी तंत्र रंग दिखाएगा। 7 अगस्त के बाद जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और आकाशीय बिजली की गर्जना के साथ बौछारें पड़ेंगी।
प्रशासन की अपील और बचाव के सुझाव
मौसम केंद्र जयपुर ने अचानक मौसम बिगड़ने, बिजली गिरने और जलभराव वाले क्षेत्रों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के समय लोहे के खंभों या पेड़ों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित पक्के भवनों में रहें। खुले इलाकों, नदी-नालों और अंडरपास के पास पानी जमा होने की स्थिति में सावधानी बरतें।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी राहत: फसल बीमा योजना में सस्ता प्रीमियम और समय पर मिलेगा क्लेम

राजस्थान चुनाव का बिगुल! OBC आरक्षण पर बड़ा फैसला

राजस्थान में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट: कोटा में अच्छी बरसात के लिए गढ़े भैरूजी को निकाला, अलवर में सड़कें डूबीं; 245 बांध खाली - Jaipur News


