कौन हैं RAS योगेश कुमार श्रीवास्तव, जो CM भजनलाल के OSD पद से हटे, कभी लोकसभा स्पीकर के थे PS
Ras Yogesh Srivastava Transferred From Cmo Rajasthan Bhajanlal Govt Know About His Profile कौन हैं RAS योगेश कुमार श्रीवास्तव, जो CM भजनलाल के OSD पद से हटे, कभी लोकसभा स्पीकर के थे PS Lipi• Subscribe राजस्थान के वरिष्ठ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Ras Yogesh Srivastava Transferred From Cmo Rajasthan Bhajanlal Govt Know About His Profile
कौन हैं RAS योगेश कुमार श्रीवास्तव, जो CM भजनलाल के OSD पद से हटे, कभी लोकसभा स्पीकर के थे PS
Lipi•
Subscribe
राजस्थान के वरिष्ठ आरएएस अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव का ट्रांसफर कर दिया गया है। अभी तक वे राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के विशेषाधिकारी के पद पर मौजूद थे।
जयपुर: राजस्थान प्रशासनिक सेवा की ट्रांसफर लिस्ट में किसी भी अधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय में एंट्री नहीं मिली है बल्कि मुख्यमंत्री कार्यालय से एक वरिष्ठ अधिकारी बाहर हुए हैं। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी रहे योगेश कुमार श्रीवास्तव का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड का महाप्रबंधक बनाया गया है। सीनियर आरएएस योगेश श्रीवास्तव लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के डिप्टी सेक्रेटरी और एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री रह चुके हैं।
अहम पदों पर रहे हैं योगेश कुमार श्रीवास्तव
योगेश कुमार श्रीवास्तव मूलरूप से धौलपुर के रहने वाले हैं। पदोन्नत होकर वे राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अफसर बने और हमेशा महत्वपूर्ण पदों पर ही कार्यरत रहे। वर्ष 2009 से 2012 तक वे संसदीय सचिव आरसी मीणा के प्राइवेट सेक्रेटरी रहे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय खाद्य मंत्री रहे रमेश चंद मीणा के विशिष्ठ सहायक भी रहे। सितंबर 2022 में दिल्ली गए और लोकसभा में डिप्टी सेक्रेटरी बने। उसके बाद लोकसभा स्पीकर के डिप्टी सेक्रेटरी और एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में काम किया। पिछले ढाई साल से वे मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी के रूप में काम कर रहे थे।
निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल
भारतीय वन सेवा के 68 अफसरों के तबादले के बाद राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 183 अफसरों के ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई जिलों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी बदल दिए गए हैं। दर्जनों निकायों में कार्यरत अफसरों को भी बदल दिया गया है।
122 एसडीएम और 12 एडीएम बदले
इस ट्रांसफर लिस्ट में सबसे ज्यादा उपखंड अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। 183 अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट में 122 उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के ट्रांसफर किए गए हैं। साथ ही 12 अतिरिक्त जिला कलेक्टर और कई सहायक कलेक्टर के ट्रांसफर किए गए हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट में ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर को नया विशिष्ठ सहायक मिल गया है। पंचायती राज में कार्यरत त्रिलोकचंद मीणा को मंत्री नागर का विशिष्ठ सहायक लगाया गया है।
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में बारिश से सड़कों पर पानी भरा: दिन में अंधेरा छाया, हेडलाइट जलाकर निकले लोग; अब तक 25 प्रतिशत कम बरसात हुई - Jaipur News

मुकंदरा में डॉ. टी. मोहनराज को फील्ड डायरेक्टर की जिम्मेदारी: रेंजर- डीएफओ विवाद, अपूर्वा कृष्ण श्रीवास्तव को जयपुर भेजा, रामगढ़ रिजर्व में पहली बार क्षेत्र निदेशक की नियुक्ति - Kota News

जोधपुर में कल आंधी-बारिश का यलो अलर्ट: अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम बरसात हुई, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News


