होमसेहतबिजली कर्मचारियों को सरकारी पैसे का गलत उपयोग पड़ेगा भारी: RGHS में गलत कैटेगरी चुनकर इलाज कराया तो होगी रिकवरी, जयपुर डिस्कॉम ने दिए कार्रवाई के आदेश - Jaipur News
सेहत

बिजली कर्मचारियों को सरकारी पैसे का गलत उपयोग पड़ेगा भारी: RGHS में गलत कैटेगरी चुनकर इलाज कराया तो होगी रिकवरी, जयपुर डिस्कॉम ने दिए कार्रवाई के आदेश - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Discom RGHS Order | Penalty For Wrong Category Registration बिजली कर्मचारियों को सरकारी पैसे का गलत उपयोग पड़ेगा भारी:RGHS में गलत कैटेगरी चुनकर इलाज कराया तो होगी रिकवर…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 अगस्त 2026 को 07:15 am बजे
बिजली कर्मचारियों को सरकारी पैसे का गलत उपयोग पड़ेगा भारी:  RGHS में गलत कैटेगरी चुनकर इलाज कराया तो होगी रिकवरी, जयपुर डिस्कॉम ने दिए कार्रवाई के आदेश - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Discom RGHS Order | Penalty For Wrong Category Registration

बिजली कर्मचारियों को सरकारी पैसे का गलत उपयोग पड़ेगा भारी:RGHS में गलत कैटेगरी चुनकर इलाज कराया तो होगी रिकवरी, जयपुर डिस्कॉम ने दिए कार्रवाई के आदेश

- कॉपी लिंक

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जयपुर डिस्कॉम) ने आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) में गलत कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन कराने वाले कर्मचारियों को लेकर सख्त आदेश जारी किया है।

निगम ने कहा है कि जिन कर्मचारियों ने नियमों के विपरीत गलत कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन कर सरकारी इलाज की सुविधा का लाभ लिया है, उनसे इलाज पर खर्च हुई पूरी सरकारी राशि की रिकवरी की जाएगी।

डिस्कॉम ने सभी अधिकारियों को अपने अधीन कर्मचारियों का आरजीएचएस रजिस्ट्रेशन चेक करने के निर्देश दिए हैं। जिन कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन गलत कैटेगरी में मिला, उनकी जानकारी तुरंत मुख्यालय भेजी जाएगी और उनसे जल्द कैटेगरी ठीक कराई जाएगी।

आरजीएचएस ने बताई गड़बड़ी

जयपुर डिस्कॉम की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि आरजीएचएस के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने 31 जुलाई 2026 को भेजे पत्र में जानकारी दी कि निगम के कुछ कर्मचारियों ने आरजीएचएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय गलत कैटेगरी का चयन कर लिया।

इसके चलते वे नियमों के विपरीत सरकारी इलाज की सुविधा का लाभ ले रहे हैं, जिससे सरकारी धन खर्च हो रहा है और राजकोष को नुकसान पहुंच रहा है। इसे विभागीय नियमों और वित्तीय अनुशासन के खिलाफ माना गया है।

गलत रजिस्ट्रेशन पर कर्मचारी खुद होंगे जिम्मेदार

आदेश में साफ कहा गया है कि यदि किसी कर्मचारी ने गलत कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन कर इलाज का लाभ लिया है या आगे भी लेता है, तो इसे सरकारी धन का दुरुपयोग माना जाएगा। ऐसे मामलों में इलाज पर खर्च हुई पूरी राशि संबंधित कर्मचारी से वसूली जाएगी। इसके अलावा इस मामले से जुड़े सभी वित्तीय और कानूनी परिणामों की जिम्मेदारी भी उसी कर्मचारी की होगी। निगम इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

गलत कैटेगरी वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी

डिस्कॉम ने सभी नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यह आदेश अपने अधीन सभी कर्मचारियों तक तुरंत पहुंचाएं और इसका सख्ती से पालन कराएं। साथ ही जिन कर्मचारियों का आरजीएचएस में रजिस्ट्रेशन गलत कैटेगरी में है, उनकी सूची जल्द से जल्द उप सचिव (सामान्य प्रशासन), जयपुर डिस्कॉम को भेजी जाए, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें