राजस्थान बैडमिंटन संघ की टीम घोषित, उदयपुर को मिली दो अहम जिम्मेदारियां - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Rajasthan Badminton Association's Team Announced, Udaipur Gets Two Important Responsibilities राजस्थान बैडमिंटन संघ की टीम घोषित, उदयपुर को मिली दो अहम जिम्मेदारियां - कॉपी लि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Rajasthan Badminton Association's Team Announced, Udaipur Gets Two Important Responsibilities
राजस्थान बैडमिंटन संघ की टीम घोषित, उदयपुर को मिली दो अहम जिम्मेदारियां
- कॉपी लिंक
राजस्थान बैडमिंटन संघ (आरबीए) ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न समितियों और सहयोगी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। संघ की वार्षिक आम बैठक में लिए गए निर्णयों के तहत राज्य में बैडमिंटन गतिविधियों के संचालन और विकास को गति देने के लिए नई कार्यकारिणी और समितियों का गठन किया गया है।
आरबीए के सचिव के.के. शर्मा द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार उदयपुर के सुधीर बख्शी को तकनीकी सलाहकार तथा कमल भंडारी को फाइनेंस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कपिल गुप्ता और रूपेश बालिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संघ के मानद सचिव सभी समितियों के संयोजक रहेंगे।
कोर कमेटी की जिम्मेदारी चून सिंह भाटी को सौंपी गई है, जबकि मनोज दासोत उपाध्यक्ष होंगे। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष बी.के. अरोड़ा, कोचिंग कमेटी के दिनेश दिनकर, डेवलपमेंट कमेटी के राकेश पौराणिक और तकनीकी अधिकारी कमेटी के अध्यक्ष लोकेश कुमार सोनी बनाए गए हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में बालिका सैनिक स्कूल की सौगात, अजमेर जिले के लिए यह क्या है इतना महत्वपूर्ण?

Bhajanlal Government : किससे लगाएं गुहार...ढाई साल बाद भी जनता से जुड़े संवैधानिक बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति नहीं

राजस्थान बीएसटीसी सेकंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी (Rajasthan bstc second seat allotment list 2026 out)


