संदिग्ध दवा कारोबार पर छापा, जयपुर टीम ने की जांच - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Suspected Drug Dealer Raided, Jaipur Team Investigates संदिग्ध दवा कारोबार पर छापा, जयपुर टीम ने की जांच - कॉपी लिंक राजस्थान में अमानक और नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Suspected Drug Dealer Raided, Jaipur Team Investigates
संदिग्ध दवा कारोबार पर छापा, जयपुर टीम ने की जांच
- कॉपी लिंक
राजस्थान में अमानक और नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औषधि नियंत्रक विभाग ने उदयपुर में एक बड़ी कार्रवाई की है।
जयपुर से पहुंची विशेष विभागीय टीम ने मंगलवार को उदयपुर के गुडली स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित मेसर्स अंकुर केमिकल्स के परिसर में औचक निरीक्षण किया।
सहायक औषधि नियंत्रक सुरेश सामर ने बताया कि फर्म जी-1-198, रीको इंडस्ट्रियल एरिया, गुडली (उदयपुर) स्थित परिसर में अपनी मैन्युफैक्चरिंग पर विभागीय टीम ने पहुंचकर दवा निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों, कच्चे माल, तैयार उत्पादों और अन्य संबंधित रिकॉर्ड्स की गहनता से पड़ताल की। जांच के दौरान यह सामने आया कि अंकुर केमिकल्स का रजिस्टर्ड कार्यालय 43, जिनेर चौक, उदयपुर दर्ज है, जबकि इसकी मुख्य विनिर्माण गतिविधियां गुडली स्थित परिसर से चलाई जा रही थीं। फर्म से जुड़े कागजातों की विभागीय स्तर पर बारीकी से जांच की जा रही है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस फर्म ने वर्ष 2010 में औषधि निर्माण का लाइसेंस प्राप्त किया था। हालांकि, फिलहाल जारी जांच में दवाइयां बनाने या उनकी सप्लाई से जुड़ी किसी अवैध गतिविधि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने परिसर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि इन सभी दस्तावेजों और एकत्र किए गए साक्ष्यों की पूरी तरह जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


