सुबह आंख खुली तो सामने था नाचता हुआ मोर, राजस्थान का VIDEO वायरल
Sign In Advertisement X सोचिए, सुबह आंख खुले और सामने कोई मोर अपने रंग-बिरंगे पंख फैलाकर नाच रहा हो. राजस्थान से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
सोचिए, सुबह आंख खुले और सामने कोई मोर अपने रंग-बिरंगे पंख फैलाकर नाच रहा हो. राजस्थान से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही खूबसूरत नजारा दिखाया है. इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि इससे बेहतर सुबह की शुरुआत शायद ही हो सकती है.
वायरल वीडियो में एक शख्स अपने घर की छत पर चारपाई पर आराम से सोता हुआ नजर आता है. तभी एक मोर धीरे-धीरे उसके पास आता है और अपने शानदार पंख फैलाकर नाचने लगता है. शांत माहौल, ठंडी सुबह और मोर का मनमोहक नृत्य इस वीडियो को बेहद खास बना देता है.
यह वीडियो राजस्थान के रहने वाले अभिजीत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो पर उन्होंने लिखा कि 100 में 100 नंबर वाली सुबह, मेरे राजस्थान वाले गांव की. वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा कि दिल मांगे मोर.
देखें वीडियो
वीडियो देखकर क्या बोले लोग?
वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा कि ऐसी सुबह हर किसी को नसीब हो. दूसरे ने कहा कि राजस्थान की सुबह का कोई मुकाबला नहीं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये किसी अलार्म से नहीं, बल्कि प्रकृति की सबसे खूबसूरत वेक-अप कॉल है.
Advertisement
कई लोगों ने कहा कि इस वीडियो ने उन्हें अपने गांव और बचपन की याद दिला दी, जहां सुबह की शुरुआत पक्षियों की आवाज, ताजी हवा और खुले आसमान के साथ होती थी. वहीं शहरों में सुबह ट्रैफिक, हॉर्न और भागदौड़ से शुरू होती है.
भारत में मोर को सुंदरता, खुशहाली और मानसून का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि यह वीडियो सिर्फ एक मोर के नृत्य का नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ बिताए गए उन अनमोल पलों का एहसास कराता है, जिन्हें आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मिस करते हैं. यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान ट्यूब मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का फाइनेंसिंग ऑप्शन

राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन: दिया कुमारी का बड़ा ऐलान

दीयाकुमारी बोलीं- शेखावाटी, भरतपुर, पुष्कर भी बने वेडिंग डेस्टिनेशन: 600 विदेशी प्रतिनिधियों ने जयपुर में की वेडिंग टूरिज्म पर चर्चा - Jaipur News


