होमकृषिजयपुर VIDEO: बारिश में जयपुर की भव्य तिरंगा यात्रा, CM भजनलाल शर्मा और जेपी नड्डा ने थामा तिरंगा, देखिए ये खास रिपोर्ट
कृषि

जयपुर VIDEO: बारिश में जयपुर की भव्य तिरंगा यात्रा, CM भजनलाल शर्मा और जेपी नड्डा ने थामा तिरंगा, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जयपुर में सीएम भजन लाल शर्मा की अगुवाई में तिरंगा रैली निकली. अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकली रैली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,बीजेपी…

firstindianews.com के अनुसार10 अगस्त 2026 को 08:15 pm बजे
जयपुर VIDEO: बारिश में जयपुर की भव्य तिरंगा यात्रा, CM भजनलाल शर्मा और जेपी नड्डा ने थामा तिरंगा, देखिए ये खास रिपोर्ट

सौजन्य से:- firstindianews.com

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जयपुर में सीएम भजन लाल शर्मा की अगुवाई में तिरंगा रैली निकली. अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकली रैली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और ब्यूरोक्रेसी के मुखिया मुख्य सचिव वी श्रीनिवास शामिल हुए. दलगत सियासत से परे बीजेपी ने ये आयोजन किया. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा जन जन की यात्रा बन गई. जेपी नड्डा ने अब कोई राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्र गान और राष्ट्र गीत का अपमान नहीं कर सकता . यात्रा का आकर्षण था zen z की भागीदारी.

बारिश की बौछार! तन पूरी तरह गीला इसके बावजूद ना थमे पैर. तिरंगा यात्रा में पूरा पैदल चले सीएम भजन लाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ साथ पैदल चले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी चले पैदल बरसात के बीच अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक पैदल सफर पूरा किया.

हाथों में तिंरगा थामे सीएम भजनलाल शर्मा ने यात्रा पूरी की वही जयपुर की जनता ने भी उनके स्वागत में बिछाये पलक पांवड़े. यात्रा के आगाज से पहले अल्बर्ट हॉल पर सभा का आयोजन हुआ. दलगत सियासत से परे इस सभा में सत्ता,संगठन और ब्यूरोक्रेसी के साथ विधानसभा के मुखिया मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की मौजूदगी रही. zen z बड़ी संख्या में शामिल हुआ इन्हें संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश और प्रदेश तरक्की कर रहा. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज कानून बन चुका है कोई भी राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्र गान और राष्ट्र गीत का अपमान नहीं कर सकता पहले तुष्टिकरण की नीति थी आज पीएम मोदी का नेतृत्व है. सभा को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी संबोधित किया.

जयपुर के प्रसिद्ध बैंड और ढोल की थाप के बीच भारत माता के जयकारे लगाते हुए बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली में भाग लिया दोनों उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ प्रेम चंद बैरवा, मंत्रिपरिषद के सदस्य मदन दिलावर,झाबर सिंह खर्रा, जवाहर सिंह बेढम, डॉ मंजू बाघमार सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा अलका सिंह गुर्जर, विधायक काली चरण सराफ, विधायक बाल मुकुंदाचार्य,विधायक गोपाल शर्मा, यात्रा संयोजक मिथलेश गौतम, श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, कैलाश मेघवाल, अजीत मांडण, शंकर गोरा, राखी राठौड़, सरदार अजय पाल सिंह समेत प्रमुख नेता शामिल हुए. जेपी नड्डा और भजन लाल शर्मा ने भी अपने भाषणों से युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरा.

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए घटनाक्रम के बाद बीजेपी ने zen z को साधने की रणनीति पर भी काम शुरू कर दिया है इसकी बानगी देखी तिरंगा यात्रा में zen z बड़ी संख्या में हुए शामिल. बीजेपी नेताओं ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए नीट आंदोलन के दौरान zen z को बरगलाया गया था. बहरहाल गुलाबी शहर में तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम भजन लाल शर्मा रुबरु हुए जयपुर की जनता से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों ने सीएम भजन लाल शर्मा का अभिनन्दन किया. सीएम हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकारा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें