उदयपुर के ईद मिलादुन्नबी जुलूस में पटाखा फोड़ते युवक की मौत, स्टील गन में आलू बम रखकर चला रहा था - youth dies while bursting firecrackers during eid e milad un nabi procession in udaipur
उदयपुर के ईद मिलादुन्नबी जुलूस में पटाखा फोड़ते युवक की मौत, स्टील गन में आलू बम रखकर चला रहा था उदयपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक स्टील की गन मे…

सौजन्य से:- Jagran
उदयपुर के ईद मिलादुन्नबी जुलूस में पटाखा फोड़ते युवक की मौत, स्टील गन में आलू बम रखकर चला रहा था
उदयपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक स्टील की गन में आलू बम रखकर पटाखा चला रहा था।
HighLights
- हादसा बुधवार दोपहर करीब एक बजे खेमपुरा चौराहे पर हुआ
- खेमपुरा से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जा रहा था
जागरण संवाददाता, उदयपुर। उदयपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक स्टील की गन में आलू बम रखकर पटाखा चला रहा था।
इसी दौरान गन का पीछे का ढक्कन टूटकर तेज गति से उसकी गर्दन पर जा लगा। गंभीर चोट लगने से युवक जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसा बुधवार दोपहर करीब एक बजे खेमपुरा चौराहे पर हुआ। एएसआई सूरजमल मीणा ने बताया कि पटाखा चलाते समय सलमान की गर्दन पर गंभीर चोट लगी। चोट इतनी गहरी थी कि उसकी श्वास नली और भोजन नली फट गई तथा काफी खून बह गया।
जानकारी के अनुसार, खेमपुरा से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जा रहा था। इसे अंजुमन चौक से निकलने वाले मुख्य जुलूस में शामिल होना था। इसी दौरान सलमान अन्य लोगों के साथ जुलूस में शामिल हुआ था और स्टील गन में पटाखे रखकर चला रहा था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


