उदयपुर में तेज बारिश, कई जगह पेड़-बिजली पोल गिरे: गाड़ियों पर पेड़ गिरने से हुई क्षतिग्रस्त; 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Cools | 0.9°C Temp Drop; Heavy Rain, Trees Fall उदयपुर में तेज बारिश, कई जगह पेड़-बिजली पोल गिरे:गाड़ियों पर पेड़ गिरने से हुई क्षतिग्रस्त; 5 दिन आंधी-बारिश का…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Cools | 0.9°C Temp Drop; Heavy Rain, Trees Fall
उदयपुर में तेज बारिश, कई जगह पेड़-बिजली पोल गिरे:गाड़ियों पर पेड़ गिरने से हुई क्षतिग्रस्त; 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
- कॉपी लिंक
उदयपुर में रविवार दोपहर को अचानक मौसम बदलने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी से कई जगह पेड़ और बिजली पोल गिर गए। बड़ी गांव मुख्य रोड पर बिजली पोल पर पेड़ टूटकर गिर गया।
वहीं, स्वरूप सागर रोड पर एक खड़ी कार और बाइक पर पेड़ गिर गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। कई दिनों बाद हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। रविवार को छुट्टी होने से शहर के पर्यटन स्थलों पर भी लोगों की खासी भीड़ नजर आई। लोगों ने फतहसागर झील और पिछोला झील किनारे सुहावने मौसम का आनंद उठाया।
मौसम विभाग के अनुसार- पांच दिन 3 जुलाई तक आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है।
सुबह से तेज धूप और गर्मी से बेहाल थे लोग
सुबह से तेज धूप की तपन और गर्मी से लोग बेहाल थे। दोपहर 2 बजे अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार- रविवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम पारा 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

TAFE मोटर्स और DEUTZ ने राजस्थान में इंजन प्लांट का उद्घाटन किया | ऑटोकार प्रोफेशनल

राजस्थान में TAFE मोटर्स ने ड्यूट्स इंजन प्लांट का उद्घाटन किया, 35,000 इंजनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ

मानसून के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव और जाम का खतरा | NHAI की लापरवाही


