जयपुर: राजस्थान-हरियाणा के बीच हुआ ऐतिहासिक यमुना जल समझौता, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले-राजस्थान में उद्योगों और किसानों को पानी की जरूत
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे से लौटे हैं. कल राजस्थान-हरियाणा के बीच ऐतिहासिक यमुना जल समझौता हुआ. दिल्ली से लौटने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत…

सौजन्य से:- firstindianews
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे से लौटे हैं. कल राजस्थान-हरियाणा के बीच ऐतिहासिक यमुना जल समझौता हुआ. दिल्ली से लौटने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत हुआ. स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में CM भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा आवश्यकता पानी की है. राजस्थान में उद्योगों और किसानों को पानी की जरूत है. हमारे लिए 29 जून का दिन ऐतिहासिक है. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी इस मसले को हल नहीं किया. इस समझौते से राजस्थान की प्यासी धरती को पानी मिलेगा.हमने विकसित राजस्थान का रोडमैप बनाया.
सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि हम घोषणा पत्र से ज्यादा काम करेंगे. मैं गृह मंत्री अमित शाह, जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को धन्यवाद देता हूं. राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है. मैं प्रदेश की जनता की ओर से PM मोदी को शुभकामनाएं देता हूं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

TAFE मोटर्स और DEUTZ ने राजस्थान में इंजन प्लांट का उद्घाटन किया | ऑटोकार प्रोफेशनल

राजस्थान में TAFE मोटर्स ने ड्यूट्स इंजन प्लांट का उद्घाटन किया, 35,000 इंजनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ

मानसून के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव और जाम का खतरा | NHAI की लापरवाही


