RPSC Physiotherapist Recruitment 2026: राजस्थान में फिजियोथेरेपिस्ट बनने का शानदार मौका, फौरन करें अप्लाई
RPSC Physiotherapist Recruitment 2026: राजस्थान में फिजियोथेरेपिस्ट बनने का शानदार मौका, फौरन करें अप्लाई RPSC Physiotherapist Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने फिजियोथेरेपिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है…

सौजन्य से:- Hindustan
RPSC Physiotherapist Recruitment 2026: राजस्थान में फिजियोथेरेपिस्ट बनने का शानदार मौका, फौरन करें अप्लाई
RPSC Physiotherapist Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने फिजियोथेरेपिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। 18 से 40 वर्ष के योग्य अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 तक RPSC के SSO पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RPSC Physiotherapist Recruitment 2026: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने राज्य के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए फिजियोथेरेपिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 20 रिक्तियों को भरा जाएगा।
किन्हें मिलेगा आवेदन का मौका? शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का माध्यमिक (10वीं) या उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति व रीति-रिवाजों की जानकारी होनी चाहिए। जो छात्र अपने डिप्लोमा के फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि, उन्हें आयोग द्वारा आयोजित इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय अपनी योग्यता का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
आयु सीमा और सैलरी
आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। राजस्थान राज्य के आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी और महिला अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतनमान: अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल L-11 के तहत आकर्षक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
राजस्थान लोक सेवा आयोग की वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली के तहत आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है:
सामान्य, अनारक्षित और अन्य राज्यों के अभ्यर्थी: 600 रुपये
राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC), EWS, SC, ST और दिव्यांगजन अभ्यर्थी: 400 रुपये
आवेदन में संशोधन शुल्क: 500 रुपये
चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या राजस्थान के एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं। पोर्टल पर 'Recruitment Portal' का चयन करके उम्मीदवार पहले अपनी ओटीआर प्रक्रिया पूरी करें और उसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती फॉर्म को ध्यान से भरें। अंतिम समय में वेबसाइट पर भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अभ्यर्थियों को 21 अगस्त 2026 से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

छात्रसंघ चुनाव: पुलिस कार्रवाई पर छात्रों का विरोध

सोनम वांगचुक के पैटर्न में पुलिस ने अनशन से उठाया! राजस्थान यूनिवर्सिटी में जानें क्यों मचा हंगामा

सेटबैक विवाद में उदयपुर के फाइनेंसर की पीट-पीटकर हत्या, मारपीट का वीडियो आया सामने - udaipur financier murdered over illegal construction dispute


