होमकृषिउदयपुर की 12 ट्रेनें सितंबर-अक्टूबर में प्रभावित: अजमेर-चंदेरिया दोहरीकरण के कारण जयपुर, इंदौर, दिल्ली और ऋषिकेश रूट पर दिखेगा असर - Udaipur News
कृषि

उदयपुर की 12 ट्रेनें सितंबर-अक्टूबर में प्रभावित: अजमेर-चंदेरिया दोहरीकरण के कारण जयपुर, इंदौर, दिल्ली और ऋषिकेश रूट पर दिखेगा असर - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Jaipur Rail Traffic Disruption | Train Cancellation List & Updates उदयपुर की 12 ट्रेनें सितंबर-अक्टूबर में प्रभावित:अजमेर-चंदेरिया दोहरीकरण के कारण जयपुर, इंदौर, दिल्ल…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 जुलाई 2026 को 12:38 pm बजे
उदयपुर की 12 ट्रेनें सितंबर-अक्टूबर में प्रभावित:  अजमेर-चंदेरिया दोहरीकरण के कारण जयपुर, इंदौर, दिल्ली और ऋषिकेश रूट पर दिखेगा असर - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Jaipur Rail Traffic Disruption | Train Cancellation List & Updates

उदयपुर की 12 ट्रेनें सितंबर-अक्टूबर में प्रभावित:अजमेर-चंदेरिया दोहरीकरण के कारण जयपुर, इंदौर, दिल्ली और ऋषिकेश रूट पर दिखेगा असर

उदयपुर29 मिनट पहले

- कॉपी लिंक

नॉन-इन्टरलॉकिंग ब्लॉक के कारण 10 सितंबर से 9 अक्टूबर तक कुल 12 ट्रेनें सीधे तौर पर प्रभावित होंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से अजमेर-चंदेरिया रेलखंड के बीच दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। इस नॉन-इन्टरलॉकिंग ब्लॉक के कारण 10 सितंबर से 9 अक्टूबर तक कुल 12 ट्रेनें सीधे तौर पर प्रभावित होंगी। इनमें से उदयपुर सिटी से चलने या गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेन

.

इस काम का सबसे ज्यादा असर उदयपुर-जयपुर रूट पर पड़ेगा, जहां इस रूट की सबसे लोकप्रिय ट्रेन 12991/12992 उदयपुर-जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस करीब 12 ट्रिप तक पूरी तरह रद्द रहेगी। कई दिनों तक राणाप्रतापनगर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसके अलावा इंदौर, दिल्ली और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को भी असुविधा झेलनी पड़ेगी।

इस काम का सबसे ज्यादा असर उदयपुर-जयपुर रूट पर पड़ेगा, जहां इस रूट की सबसे लोकप्रिय ट्रेन 12991/12992 उदयपुर-जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस करीब 12 ट्रिप तक पूरी तरह रद्द रहेगी।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

- उदयपुर - जयपुर (12991): यह ट्रेन 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर, 2 अक्टूबर और 4 से 8 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

- जयपुर - उदयपुर (12992): यह ट्रेन 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर, 2 अक्टूबर और 4 से 8 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

- उदयपुर - मदार (19606): 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी

- मदार - उदयपुर (19605): 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

- उदयपुर - ऋषिकेश (19609): 5 और 8 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- ऋषिकेश - उदयपुर (19610): 6 और 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- उदयपुर - दिल्ली सराय (22985): 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- दिल्ली सराय - उदयपुर (22986): 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

- जोधपुर - इंदौर (14801): 4 से 8 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

- इंदौर - जोधपुर (14802): 4 से 9 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

- संतरागाछी - अजमेर स्पेशल (08611): 14, 21 और 28 सितंबर को रद्द रहेगी।अजमेर - संतरागाछी स्पेशल (08612): 17, 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द (शॉर्ट टर्मिनेट) रहने वाली ट्रेनें

- जयपुर - उदयपुर (12992)- सितंबर की (10, 12-14, 16, 17, 19-21, 23, 24, 26-28, 30 सितंबर और 1, 3 अक्टूबर) को यह ट्रेन उदयपुर सिटी स्टेशन तक नहीं आएगी, इसे राणा प्रतापनगर स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा।

- उदयपुर - मदार (19606) - 10 सितंबर से 3 अक्टूबर तक यह ट्रेन मदार के बजाय केवल अजमेर स्टेशन तक ही चलेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें